{"_id":"5c4962d0bdec222c57232afc","slug":"singaporean-actor-aloysius-pang-dies-during-military-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकप्रिय अभिनेता एलॉयसियस पांग का निधन, मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान हादसे में हुए थे घायल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
लोकप्रिय अभिनेता एलॉयसियस पांग का निधन, मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान हादसे में हुए थे घायल
Thu, 24 Jan 2019 12:31 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
एलॉयसियस पांग
लोकप्रिय सिंगापुरी अभिनेता एलॉयसियस पांग की न्यूजीलैंड में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार रात को एक बयान जारी कर बताया कि 28 वर्षीय पांग का हैमिल्टन में वाइकाटो अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
पेट में कई बार ऑपरेशन के बाद भी एलॉयसियस पांग को नहीं बचाया जा सका। बता दें एलॉयसियस पांग सिंगापुर सशस्त्र बल के दो अन्य कर्मियों के साथ एक तोप की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें तोप की नली लग गई। घायल पांग को वाइकाटो अस्पताल ले जाया गया जहां उनके कई ऑपरेशन हुए लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
एलॉयसियस पांग का नाम 2016 में स्टार अवार्ड्स में दस सबसे लोकप्रिय पुरुष कलाकारों की सूची में शामिल था।