फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Shelley Duvall Death The Shining star passed away due to this disease at the age of 75

Shelley Duvall Death: 'द शाइनिंग' स्टार शेली डुवैल का निधन, 75 की उम्र में इस बीमारी के कारण गई जान

Thu, 11 Jul 2024 11:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 11 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shelley Duvall Death The Shining star passed away due to this disease at the age of 75
शेली डुवैल - फोटो : इंस्टाग्राम @shellyduvall

शेली डुवैल के प्रशंसकों के लिए दुखद खबर सामने आई है। 'द शाइनिंग' और 'नैशविले' फेम अभिनेत्री ने गुरुवार को ब्लैंको, टेक्सास में स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 75 वर्षीय डुवैल के निधन की पुष्टि उनके साथी डैन गिलरॉय ने की है। 

विज्ञापन


Divyanka Tripathi: इटली में दिव्यांका त्रिपाठी से हुई लूटपाट, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन

डैन गिलरॉय का छलका दर्द 

शेली डुवैल के साथी डैन गिलरॉय ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए खुलासा किया कि डुवैल मधुमेह की जटिलताओं के कारण कई महीनों से बिस्तर पर थीं। बीमारी से लड़ते हुए शेली ने अपने करीबियों के बीच दुनिया को अलविदा कह दिया। गिलरॉय ने एक मीडिया हाउस को बताया, 'मेरी प्यारी, अद्भुत जीवन साथी और दोस्त ने हमें छोड़ दिया। हाल ही में बहुत अधिक कष्ट सहना पड़ा, अब वह स्वतंत्र हैं। उड़ जाओ, खूबसूरत शेली।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत-राधिका की शादी से पहले हुआ कव्वाली का आयोजन, मेहमानों ने की शिरकत

शेली डुवैल का यादगार काम

गिलरॉय ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा, 'वह बहुत कष्ट सहने के बाद चली गईं। मैं आपको बता नहीं सकता कि मुझे उनकी कितनी याद आती है।' 'द शाइनिंग' और 'पोपी' स्टार ने फिल्म उद्योग में एक विरासत छोड़ी है। उन्होंने प्रशंसित निर्देशक रॉबर्ट अल्टमैन के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'ब्रूस्टर मैकक्लाउड' (1970) में उनकी पहली भूमिका भी शामिल है।

Radhikka Madan: 'सरफिरा' से पहले जानिए राधिका मदान की पिछली फिल्मों का हाल, पीछा नहीं छोड़ रहा फ्लॉप का टैग

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed