{"_id":"5a027bce-db1c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"selena-gomez-and-sheeran-dating","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे लिए दोस्त से बढ़कर है शीरानः सेलेना गोम्ज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मेरे लिए दोस्त से बढ़कर है शीरानः सेलेना गोम्ज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक एड शीरान व गायिका सेलेना गोम्ज एक-दूसरे में खास रुचि दिखा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मोहित लगते हैं। बावजूद इसके कि अभी सेलेना की जिंदगी में जस्टिन बीबर किसी न किसी रूप में मौजूद हैं।
विज्ञापन
गोम्ज अभी तक जस्टिन बीबर के साथ समय बिता रही थीं। इस बीच एक साझा मित्र द्वारा शीरान से परिचय होने के बाद वह उन्हें ज्यादा तरजीह देने लगी हैं।
एक सूत्र ने बताया, "वे एक-दूसरे के प्रति सम्मोहित हैं। वे खुले दिमाग के साथ एक-दूसरे के मित्र हैं।
सेलेना ने कहा कि शीरान संवेदनशील व मधुर हैं और जस्टिन की तुलना में अधिक गहराई से रिश्ते को महसूस करते हैं।"
गोम्ज ने इस साल जनवरी में बीबर से रिश्ता तोड़ लिया था। दोनों का संबंध दो साल तक रहा।