फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Secretly Greatly fame Lee Sang Bo died at 44 Found Dead At His House Fans Mourn

Lee Sang Bo: डिप्रेशन से पीड़ित 'सीक्रेटली ग्रेटली' फेम एक्टर ली सांग-बो का निधन, घर पर इस हाल में पाए गए

Sat, 28 Mar 2026 09:58 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 28 Mar 2026 09:58 AM IST
सार

Lee Sang-Bo Passed Away:  कुछ वर्षों पहले साउथ कोरियाई एक्टर ली सांग-बो का नाम एक ड्रग्स केस में आया था। आरोप था कि वह गैर-कानूनी ड्रग्स ले रहे हैं। हालांकि इस मामले में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। 

विज्ञापन
Secretly Greatly fame Lee Sang Bo died at 44 Found Dead At His House Fans Mourn
ली सांग बो - फोटो : इंस्टाग्राम@sangbo_1021

विस्तार

साउथ कोरियाई एक्टर ली सांग-बो का निधन हो गया है। वह कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को प्योंगटेक में उनके घर पर परिवार के एक सदस्य को उनकी लाश मिली। उनकी मौत की जांच शुरू हो चुकी है। उनकी एजेंसी, कोरिया मैनेजमेंट ग्रुप (केएमजी) ने एक बयान जारी कर कहा, 'हमने यह खबर देखी है और अभी हालात को समझने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन

पिता और मां को खोया
ली सांग-बो के फैंस के लिए एक्टर का निधन एक सदमा है। एक फैन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा एक्टर ने हाल के वर्षों में अपने पिता को खो दिया था। उसके बाद एक ट्रैफिक हादसे में उनकी मां और बहन की भी मौत हो गई थी। उन्होंने लंबे समय तक डिप्रेशन की दवाएं ली थीं।

Lee Sang Bo: डिप्रेशन पीड़ित 'सीक्रेटली ग्रेटली' फेम कोरियन एक्टर ली सांग-बो का निधन, घर पर पाए गए मृत

विज्ञापन
विज्ञापन

Secretly Greatly fame Lee Sang Bo died at 44 Found Dead At His House Fans Mourn
ली सांग बो - फोटो : इंस्टाग्राम@sangbo_1021
डिप्रेशन की ले रहे थे दवा
कुछ साल पहले, ली का नाम एक ड्रग्स केस में आया था, जिसमें उन पर गैर-कानूनी ड्रग्स लेने के आरोप लगे थे। हालांकि, 2022 में उन्हें इस केस में क्लीन चिट मिल गई थी। यह साबित हुआ था कि एक्टर ने कोई गैर-कानूनी ड्रग्स नहीं ली थी, बल्कि वे डिप्रेशन के इलाज के लिए डॉक्टर की तरफ से लिखी गई दवाएं ही ले रहे थे।
विज्ञापन

Secretly Greatly fame Lee Sang Bo died at 44 Found Dead At His House Fans Mourn
ली सांग बो - फोटो : इंस्टाग्राम@sangbo_1021
इन मशहूर शो में किया काम
ली ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में शो 'इनविजिबल मैन चोई जंग-सू' से की थी, और बाद में 'गोल्डन एरा ऑफ डॉटर्स-इन-लॉ', 'बैड लव', 'प्राइवेट लाइव्स', 'रुगल', 'मिस मोंटे-क्रिस्टो', 'एलिगेंट एम्पायर' जैसे कई शो में काम किया।

इन फिल्मों में किया काम
ली सांग बो मुख्य रूप से टीवी एक्टर थे, लेकिन उन्होंने 'मेफिस्टो', 'सीक्रेटली ग्रेटली' जैसी कुछ फिल्मों में भी काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed