{"_id":"67ee97d1e04b245f260d3347","slug":"scarlett-johansson-on-working-in-jurassic-world-rebirth-says-it-has-been-a-lifelong-dream-2025-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Scarlett Johansson: \"यह मेरा आजीवन से सपना रहा है\", 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' को लेकर बोलीं स्कारलेट जोहानसन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Scarlett Johansson: "यह मेरा आजीवन से सपना रहा है", 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' को लेकर बोलीं स्कारलेट जोहानसन
Thu, 03 Apr 2025 07:59 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 03 Apr 2025 07:59 PM IST
सार
Jurassic World Rebirth: हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने अपनी आगामी फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' को लेकर अपनी राय शेयर की है। इस फिल्म में काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
विज्ञापन
जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' को लेकर स्कारलेट जोहानसन की राय
- फोटो : इंस्टाग्राम@scarlettjohanssonworld
यूनिवर्सल पिक्चर्स की 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' का पहला आधिकारिक ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें स्कारलेट जोहानसन, जोनाथन बेली और महेरशला अली मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। इस फिल्म को लेकर स्कारलेट की क्या राय है। आइए जानते हैं...
जोरा बेनेट के किरदार में नजर आएंगी स्कारलेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@scarlettjohanssonworld
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
स्कारलेट जोहानसन और महेरशला अली गैरेथ एडवर्ड्स की नई फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में काम कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी जोरा बेनेट नाम की एक गुप्त ऑपरेशन विशेषज्ञ पर है, जो डायनासोर की आनुवंशिक सामग्री को बचाने के लिए एक मिशन पर जाती है।

फिल्म की शूटिंग
- फोटो : इंस्टाग्राम@scarlettjohanssonworld
फिल्म की शूटिंग
एडवर्ड्स चाहते हैं कि फिल्म देखने वालों को सचमुच का और मजेदार अनुभव हो। लास वेगास में सिनेमाकॉन 2025 में स्कारलेट जोहानसन ने इस नई जुरासिक फिल्म के बारे में खुलकर बातचीत की। पीपुल मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के कुछ सींस और नई तस्वीरें दिखाईं। यह फिल्म जुरासिक पार्क सीरीज का हिस्सा है, जो 30 साल पहले शुरू हुई थी।

"यह मेरा आजीवन से सपना रहा है" - स्कारलेट जोहानसन
- फोटो : इंस्टाग्राम@scarlettjohanssonworld
फिल्म को लेकर स्कारलेट की राय
यूनिवर्सल पिक्चर्स ने कैसर पैलेस में एक बड़ा प्रोग्राम किया, जिसमें एडवर्ड्स और महेरशला अली ने भी हिस्सा लिया। जोहानसन ने कहा कि वह 15 साल से जुरासिक फिल्म में काम करना चाहती थीं और इसके लिए किसी भी रोल के लिए तैयार थीं। एडवर्ड्स ने यह भी कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। आगे उन्होंने कहा कि बचपन में उन्हें बार-बार 'जुरासिक पार्क' देखना पड़ता था, और जब उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट मिली, तो यह उनके लिए खास था।
यह भी पढ़ें:
Peddi: राम नवमी के दिन 'पेडी' की झलक से पहले सामने आई नई जानकारी, जानिए कब रिलीज होगी राम चरण-जान्हवी की फिल्म

स्कारलेट जोहानसन का खास रोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@scarlettjohanssonworld
स्कारलेट जोहानसन का खास रोल
जोहानसन ने एडवर्ड्स की तारीफ की कि वह फिल्म को असली और रोमांचक बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने दूर-दराज की जगहों पर शूटिंग की। फिल्म में जोहानसन के साथ अली, जोनाथन बेली, रूपर्ट फ्रेंड, मैनुअल गार्सिया-रुल्फो, लूना ब्लेज और डेविड इकानो जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी जोरा बेनेट के इर्द-गिर्द है, जिसे स्कारलेट जोहानसन ने निभाया है, जो एक गुप्त मिशन पर अपनी टीम के साथ दुनिया के तीन सबसे बड़े डायनासोर की आनुवंशिक सामग्री को बचाने की कोशिश करती है।
यह भी पढ़ें:
'तू ही रे', 'रोजा जानम' गीतों को दी आवाज, सबसे ज्यादा सुना गया हनुमान चालीसा, कई एक्टर की आवाज बने यह गायक