{"_id":"5ce225c7bdec2207237e2d93","slug":"scarlett-johansson-and-colin-jost-are-officially-engaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एवेंजर्स' एक्ट्रेस स्कारलेट ने कोलीन जोस्ट संग की सगाई, 2 साल से कर रहे थे डेट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'एवेंजर्स' एक्ट्रेस स्कारलेट ने कोलीन जोस्ट संग की सगाई, 2 साल से कर रहे थे डेट
Mon, 20 May 2019 10:03 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 May 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
कोलीन और स्कॉरलेट
- फोटो : instagram
'एवेंजर्स' एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने Saturday Night Live के स्टार कोलीन जोस्ट से सगाई कर ली है। दोनों एक दूसरे को करीब 2 साल से डेट कर रहे थे। कोलिन जाने-माने एक्टर, कॉमेडियन और स्क्रीनराइटर हैं।
विज्ञापन
स्कारलेट इससे पहले दो शादियां कर चुकी हैं। स्कारलेट ने पहली शादी कैनेडियन एक्टर रायन रेनॉल्ड से की थी। दोनों साल 2008 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन दो साल बाद ही दोनों की राहें अलग हो गईं थीं।
विज्ञापन
स्कारलेट ने दूसरी शादी रोमेन ड्यूरिएक से से साल 2014 में की थी। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि आपसी मतभेदों के चलते दोनों अलग हो गए। अब तीसरी शादी को लेकर स्कारलेट ने कहा है कि अभी फिलहाल तारीख तय नहीं की गई है। जल्द हम इसकी सूचना अपने फैंस को देंगे।
विज्ञापन
बता दें जोस्ट और स्कारलेट पिछले साल मेट गाला में पिंक कॉरपेट पर साथ वॉक करते हुए नजर आ चुके हैं।
साल 2018 में स्कारलेट का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में टॉप पर था।