मां लक्ष्मी को आंतरिक सुंदरता की प्रेरणा मानती हैं सलमा हायेक, अभिनेत्री का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की ग्लैमरस एक्ट्रेस, सिंगर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर अभिनेत्री सलमा हायेक (Salma Hayek) का एक ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर मां लक्ष्मी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- 'जब मैं अपनी आंतरिक सुंदरता से जुड़ना चाहती हूं तो मैं मां लक्ष्मी पर अपना ध्यान केंद्रित करती हूं। जो हिंदू धर्म में धन, सौभाग्य, प्रेम, सुंदरता, माया, आनंद और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। उनकी छवि मुझे बहुत खुशी देती है और खुशी कहीं न कहीं आंतरिक सुंदरता का रास्ता है।'
सलमा का ये पोस्ट वायरल हो गया है। सलमा ने मां लक्ष्मी को अपनी आंतरिक सुंदरता की प्रेरणा देने वाला कहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता विश्व के दूसरे देशों में रहे लोगों को काफी प्रभावित करती है।
View this post on Instagram
A post shared by Salma Hayek Pinault (@salmahayek) on
सलमा के इस पोस्ट को अब तक 32 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। सलमा की इस पोस्ट को बॉलीवुड सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस बिपासा बसु ने उनके इस पोस्ट पर अद्भुत कमेंट किया साथ ही हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- लगता है कि सलमा हायेक अर्बन नक्सलों या जेएनयू, जाधवपुर गैंग से अभी तक मिली नहीं हैं।
बता दें, सलमा को हॉलीवुड फिल्म ‘फ्रीडा’ के लिए जाना जाता है। मैक्सिको की अभिनेत्री सलमा हायेक अगर फिल्मी दुनिया में काम नहीं कर रही होतीं तो शायद आज वह एक अंतरिक्ष यात्री होतीं। सलमा ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ चल रही मुहिम #MeToo हॉलीवुड प्रोड्यूरस हार्वे वीन्स्टीन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।