फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Russell Crowe The Popes Exorcist trailer released Film Inspired by the actual files of Father Gabriele Amorth

The Pope’s Exorcist: द पोप्स एक्सोरसिस्ट का दिल दहलाने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, लोग बोले- अब और इंतजार नहीं होता

Wed, 22 Feb 2023 11:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 22 Feb 2023 11:37 PM IST
सार

 'द पोप्स एक्सोरसिस्ट' में रसेल के अलावा डैनियल जोवात्तो, एलेक्स एसोसे और फ्रेंको नीरो जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे।

विज्ञापन
Russell Crowe The Popes Exorcist trailer released Film Inspired by the actual files of Father Gabriele Amorth
'द पोप्स एक्सोरसिस्ट' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

'द पोप्स एक्सोरसिस्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हॉरर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। फिल्म का ट्रेलर काफी भयानक है जिसे देखकर किसी भी मजबूत इंसान का दिल दहल सकता है। यह फिल्म वेटिकन के चीफ एक्सोरसिस्ट फादर गेब्रियल एमोरथ की वास्तविक फाइलों पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन जूलियस एवरी ने किया है। वहीं, फादर का किरदार अकेडमी अवॉर्ड विजेता रसेल क्रो ने निभाया है। फिल्म की पटकथा माइकल पेट्रोनी और इवान स्पिलियोटोपोलस द्वारा लिखी गई है। वहीं इसकी कहानी को माइकल पेट्रोनी और आर. डीन मैककरी और चेस्टर हेस्टिंग्स ने लिखा है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Selfiee: अक्षय कुमार ने फैंस के साथ तीन मिनट में लीं 184 'सेल्फी', तोड़ा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड का रिकॉर्ड
विज्ञापन

ट्रेलर सामने आने के बाद अब इस पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''मैं इस फिल्म को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। मुझे यह बहुत पसंद आया है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''मजा आने वाला है।'' इसके अलावा बहुत से लोग इस ट्रेलर पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 यह भी पढ़ें- Shakti Kapoor: श्रद्धा के गाने पर शक्ति कपूर ने लगाया जबरदस्त 'ठुमका', अभिनेता के अंदाज पर छूटी लोगों की हंसी

बता दें कि इस फिल्म के निर्माता डग बेलग्रेड, माइकल पैट्रिक काजमारे, और जेफ काट्ज हैं। 'द पोप्स एक्सोरसिस्ट' में रसेल के अलावा डैनियल जोवात्तो, एलेक्स एसोसे और फ्रेंको नीरो जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। इतनी शानदार स्टारकास्ट की वजह से लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। फिलहाल इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज करने की जोर शोर से तैयारी चल रही है। अंग्रेजी के अलावा इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed