फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   robert smigel 7 staff arrested over illegal video recording

Hollywood: 'लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' के निर्माता सहित छह लोग गिरफ्तार, गैरकानूनी रूप से वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप

Sun, 19 Jun 2022 12:37 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
robert smigel 7 staff arrested over illegal video recording
Robert Smigel - फोटो : social media

हॉलीवुड से आ रही खबर के मुताबिक, 'ट्रायम्फ द इन्सल्ट कॉमिक डॉग को अपनी आवाज देने वाले रॉबर्ट स्मिगेल को उनकी प्रोडक्शन टीम के छह सदस्यों समेत गिरफ्तार किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, यूएस पुलिस ने उन्हें 'लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' के एक सेगमेंट को कैपिटल (संसद परिसर) में गैर कानूनी रूप से रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

कोलंबिया ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के एक प्रवक्ता के अनुसार, स्मिगेल को प्रोडक्शन टीम के साथ साक्षात्कार के कॉमेडिक एलिमेंट्स को कैप्चर करने के दौरान पुलिस द्वारा उन्हें कैपिटल परिसर में मौजूद देखा गया। सीबीएस के एक बयान में कहा गया कि 'ट्रंफ द इंसल्ट कॉमिक डॉग' के एक हिस्से की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन टीम कैपिटल परिसर में पहुंची थी।
विज्ञापन


तय समय के बाद भी परिसर में मौजूद थी टीम
 रिपोर्ट के अनुसार, यूएस कैपिटल पुलिस द्वारा एक बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि लॉन्गवर्थ हाउस ऑफिस बिल्डिंग को किसी भी आगंतुक के लिए बंद किया गया था लेकिन इसके बाद भी स्मिगेल और उनकी टीम का गुरुवार शाम लगभग 8:30 बजे परिसर में थी। जबकि उन्हें दिन में परिसर छोड़ने के लिए कहा गया था। बयान के मुताबिक, वह 'अनस्कॉर्ट' हॉलवे में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी के पास नहीं था कोई आईडी कार्ड
पुलिस के एक बयान में कहा गया कि अधिकारियों ने छठी मंजिल पर बरामदे में सात लोगों को देखा जो बिना पहचान पत्र और सुरक्षा घेरे के वहां पर मौजूद थे। स्मिगेल और छह अन्य कर्मचारियों पर कैपिटल में अवैध प्रवेश का आरोप लगाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed