फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rihanna reveals her baby bump she is expecting third child with A$AP Rocky at Met Gala 2025

Met Gala 2025: तीसरी बार मां बनने वाली हैं सिंगर रिहाना, ऑल ब्लैक मेट गाला 2025 लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Tue, 06 May 2025 02:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 06 May 2025 02:56 PM IST
सार

Rihanna Baby Bump: मेट गाला 2025 में कियारा आडवाणी के बाद मशहूर हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। दरअसल, सिंगर तीसरी बार मां बनने वाली हैं। यह गुड न्यूज उन्होंने मेट गाला के जरिए ही फैंस के साथ शेयर की। रेड कार्पेट के दैरान उनका बेबी बंप देख हर कोई चौंक गया। 
 

विज्ञापन
Rihanna reveals her baby bump she is expecting third child with A$AP Rocky at Met Gala 2025
तीसरी बार मां बनने वाली हैं रिहाना, मेट गाला 2025 में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप - फोटो : इंस्टाग्राम@vogueindia

विस्तार

हॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर रिहाना ने भी बाकी स्टार्स की तरह दुनिया के प्रसिद्ध फैशन इवेंट मेट गाला 2025 में शिरकत की, लेकिन मेट गाला के रेड कार्पेट पर उनका लुक सबसे खास रहा। क्योंकि इस दौरान रिहाना ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी गुड न्यूज शेयर की। इस बार मेट गाला में रिहाना ने अपने शानदार लुक के साथ बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। उनकी यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

 

मेट गाला में रिहाना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
मेट गाला में रिहाना के स्टाइलिश लुक के साथ प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज रहा। रिहाना ने रेड कार्पेट पर ग्रे ब्लैक टू-पीस आउटफिट में शानदार एंट्री की। इस लुक में सिंगर का बेबी बंप भी साफ दिखाई दिया। एक्ट्रेस की ये गुड न्यूज जानकर उनके फैंस बेहद खुश है और सोशल मीडिया पर अब चारों ओर अब रिहाना के ही चर्चे हो रहे हैं। 37 साल की रिहाना का यह तीसरा बच्चा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं रिहाना
सिंगर रिहाना ने न्यूयॉर्क में मेट गाला के रेड कार्पेट पर पुष्टि की कि वह अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। रिहाना, जिनका असली नाम रोबिन फेंटी है, ने गहरे नीले फूलों से सजी ड्रेस में अपने पेट को सहलाते हुए मुस्कुराईं। उनके साथी रैपर A$AP रॉकी, जिनका असली नाम रकीम मेयर्स है, ने भी खुशी जताई और बधाई देने वालों का धन्यवाद किया। इस जोड़े के पहले से दो बेटे हैं—आर.जेड.ए. (जन्म मई 2022) और रायट (जन्म अगस्त 2023)। बीबीसी न्यूज की एक खबर के मुताबिक, रिहाना ने कहा, "अब समय आ गया है कि लोगों को दिखाया जाए कि हम क्या तैयार कर रहे हैं।" रॉकी ने कहा, "हम बहुत खुश हैं और सबके प्यार के लिए आभारी हैं।"

यह भी पढ़ें: Met Gala: रॉक एंड रोल सूट में Zendaya-टेलर्ड फॉर यू में Rihanna, देखिए Global Stars का लेटेस्ट 'मेट गाला' लुक
 
विज्ञापन

रिहाना का लुक
रिहाना ने मेट गाला के लिए “टेलर्ड फॉर यू” ड्रेस कोड कैरी किया। अपने लुक को सिंगर ने एक टॉप हैट, पोल्का डॉट नेकटाई, पॉकेट स्क्वायर, डायमंड ब्रोच और टू-टोन हील्स के साथ पूरा किया। इस लुक में रिहाना बहुत ही स्टाइलिश दिखीं। वहीं एक्ट्रेस के बेबी बंप से उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई।

यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan at Met Gala: रेड कारपेट पर किसी ने पूछा- कौन हो आप? शाहरुख ने मुस्कुराते हुए दिया ऐसा जवाब..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed