{"_id":"5ed6e1383329761dbf721353","slug":"rihanna-has-paused-production-on-her-three-lucrative-brands-acknowledgement-of-blackout-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका में बढ़ा तनाव, गायिका रिहाना ने अपनी कंपनियों को तीन दिन के लिए बंद किया","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका में बढ़ा तनाव, गायिका रिहाना ने अपनी कंपनियों को तीन दिन के लिए बंद किया
Wed, 03 Jun 2020 05:01 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 03 Jun 2020 05:01 AM IST
विज्ञापन
रिहाना
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी गायिका रिहाना ने अपने फैशन और कॉस्मेटिक कंपनियों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है।अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड और पुलिस की बर्बरता के लिए न्याय की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के जवाब में रिहाना ने ब्लैकआउट अभियान का समर्थन किया है।
विज्ञापन
रिहाना की तीन कंपनियों- फेंटी, फेंटी ब्यूटी और सेवेज एक्स फेंटी में से सभी ने अपने सोशल मीडिया होमपेज को आंदोलन के साथ एकजुटता के संदेश में बदल दिया है। इसमें लिखा है कि हम चुप नहीं रहेंगे। इसके साथ ही रिहाना की इस पोस्ट में लिखा है कि हमारे दोस्तों, हमारे परिवारों और उद्योगों में हमारे सहयोगियों के #BlackoutTuesday में भाग लेने पर हमें गर्व है।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान दुकानों में प्रदर्शनकारी लूटपाट भी कर रहे हैं। मैनहट्टन में खरीदारी के लिए लोकप्रिय केंद्र मैडिसन और फिफ्थ एवेन्यूज में मैकीज स्टोर समेत कई खुदरा व लग्जरी दुकानों में लुटेरों ने तोड़फोड़ की और हजारों डॉलर के सामान लूटकर ले गए।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क सिटी में मंगलवार को रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था और शहर में लूटपाट और हिंसा बढ़ने पर अधिकारयों ने पुलिस की तैनाती दोगुनी कर दी है। न्यूयॉर्क सिटी के पुलिस विभाग ने हिंसा और संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिए तैनाती दोगुनी करते हुए करीब 8000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
BAFTA के नए अध्यक्ष बने कृष्णेंदु मजुमदार, 35 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा