फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rihanna files lawsuit against her father for exploiting her name

हॉलीवुड सिंगर ने अपने ही पिता को कोर्ट में खींचा, बोलीं- मेरे नाम का किया गलत इस्तेमाल

Wed, 16 Jan 2019 12:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 16 Jan 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Rihanna files lawsuit against her father for exploiting her name
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर को अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाली हॉलीवुड सिंगर रिहाना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिहाना ने अपने पिता के खिलाफ ही केस कर दिया है। रिहाना का आरोप है कि उनके पिता ने उनके नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रिहाना ने अपने पिता और उनके बिजनेस पार्टनर पर केस दर्ज कराया है। रिहाना का आरोप है कि उन्हें फेंटी एटरटेंनमेंट के बारे में गलत जानकारी भेजकर अपने फायदे के लिए उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


रिहाना ने अपनी शिकायत में कहा है कि फेंटी 2012 से उनका ट्रेडमार्क है और वह कॉस्मेटिक और दूसरे उत्पादों के लिए इसका इस्तेमाल साल 2012 से कर रही हैं। फेंटी एंटरटेनमेंट की शुरुआत 2017 में हुई थी। रिहाना के मुताबिक उनके पिता ने उनकी जानकारी के बिना 15 मिलियन डॉलर के 15 शो बुक कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहाना ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन इसके बाबजूद भी उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और फेंटी एंटरटेनमेंट से लगातार पैसे कमाना जारी रखा। 


रिहाना के अपने पिता से संबंध पहले भी खराब रहे हैं। एक बार तो उन्होंने अपने पिता को 'झूठ का गुच्छा' तक कह दिया था। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अब उनके बीच मामला शांत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed