फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Richard Belzer beloved comedian and stalwart detective of Law Order SVU dies at the age of 78

दुखद: नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन रिचर्ड बेल्जर, 78 वर्ष की आयु में निधन

Mon, 20 Feb 2023 10:33 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 20 Feb 2023 10:33 PM IST
सार

जॉन मंच के अपने किरदार से लोगों के दिलों को जीतने वाले अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता रिचर्ड बेल्जर का निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं।

विज्ञापन
Richard Belzer beloved comedian and stalwart detective of Law Order SVU dies at the age of 78
रिचर्ड बेल्जर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता रिचर्ड बेल्जर का रविवार को फ्रांस के ब्यूलियू-सुर-मेर में 78 साल की उम्र में निधन हो गया। स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रिचर्ड के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका जन्म चार अगस्त 1944 को ब्रिजपोर्ट, कनेक्टिकट में हुआ था।

विज्ञापन

रिचर्ड बेल्जर को उनकी जॉन मंच की भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह किरदार शो 'होमिसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट' और 'लॉ एंड ऑर्डर: एसवीयू' में निभाया था। लॉ एंड ऑर्डर और एसवीयू निर्माता डिक वुल्फ ने वैरायटी को दिए एक बयान में कहा कि रिचर्ड बेल्जर के जासूस जॉन मंच टेलीविजन के प्रतिष्ठित पात्रों में से एक हैं। रिचर्ड हमारे सभी जीवन में हास्य और आनंद लेकर आए, वह बेहतरीन इंसान थे और हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे।

यह भी पढ़ें: आदित्य चोपड़ा के बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- आपके भाई उदय अच्छे एक्टर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

एनबीसी और यूनिवर्सल टेलीविजन ने भी रिचर्ड बेल्जर को श्रद्धांजलि दी है। होमिसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट के निर्माताओं बैरी लेविंसन, टॉम फोंटाना और डेविड साइमन के साथ मिलकर जॉन मंच के किरदार को एनसीबी द्वारा लाया गया था।

यह भी पढ़ें: बतौर प्रोड्यूसर शानदार फिल्में बनाने की तैयारी में ऋचा चड्ढा, बोलीं- लीक पर चलना नहीं पसंद
 
विज्ञापन

एनबीसी और यूनिवर्सल टीवी के निर्नेमाताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'हर किसी को होमिसाइड और लॉ एंड ऑर्डर: एसवीयू के कलाकार रिचर्ड बेल्जर को डेट जॉन मंच के किरदार को निभाते देखने में आनंद मिला है। चार दशकों में यह कभी नहीं भूला जाएगा कि उन्होंने उस प्रिय किरदार को अपना बनाने के लिए कितनी मेहनत की। उनकी व्यावसायिकता, प्रतिभा और काम के प्रति समर्पण ने उन्हें फिल्म उद्योग में एक स्तंभ बना दिया। हमारी संवेदना उनके चाहने वालों के साथ हैं, क्योंकि हम उनके शोक में उनके साथ हैं, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा'।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'एंट-मैन' की रफ्तार, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed