खुद को अमेरिका का आगामी राष्ट्रपति मानते हैं कान्ये वेस्ट, इंटरव्यू में किए हैं चौंकाने वाले खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां के पति और रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) का इंटरव्यू इन दिनों चर्चा में है। कान्ये ने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा- एक वक्त ऐसा आएगा जब मैं यूएस का राष्ट्रपति बनूंगा। कान्ये इससे पहले भी राष्ट्रपति बनने की इच्छा जता चुके हैं।
कान्य खुद को अमेरिका में साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर दावेदार घोषित कर चुके हैं।
इसके अलावा रैपर कान्ये वेस्ट ने बताया कि कम उम्र में ही पॉर्न के बारे में जान गए थे और मां की मौत के बाद शारीरिक संबंध बनाने के आदी हो गए थे। उन्होंने कहा, कुछ लोग ड्रग्स लेते हैं। मैं सेक्स में डूब गया। वेस्ट ने बताया, मैंने 'जीसस इज किंग' एल्बम में काम करने वालों को शादी से पहले सेक्स न करने को कहा था।
बता दें कान्ये ने हाल ही में अपनी पत्नी किम कार्दशियन को एक खास तोहफा दिया था। कान्ये ने चार चैरिटी को एक मिलियन डॉलर का दान दिया। मौका किम के जन्मदिन का था। बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं।
All smiles today. Like for good luck 🍀🔵. #kanyewest
A post shared by Kanye West (@kanyew.est) on