रणदीप हुड्डा: एक्टर ने याद किए ‘मैचबॉक्स’ की शूटिंग के दिन, जॉन सीना के साथ साझा की तस्वीर
Randeep Hooda Post: रणदीप हुड्डा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी हॉलीवुड फिल्म 'मैचबॉक्स' के सेट से जुड़ी यादें साझा कीं। उन्होंने जॉन सीना के साथ फोटो और निर्देशक सैम हरग्रेव के साथ दोबारा काम करने पर भी पोस्ट किया।
विस्तार
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को अपनी हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'मैचबॉक्स: द मूवी' के सेट से कई तस्वीरें साझा कीं। इस पोस्ट में उन्होंने हॉलीवुड स्टार जॉन सीना के साथ ली गई फोटो भी शेयर की।
पोस्ट की गई तस्वीरों में खास क्या?
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉलीवुड फिल्म की बीटीएस तस्वीरें फैंस के लिए साझा कीं। इसमें कई जगह वह पत्नी लिन और फिल्म के बाकी एक्टर्स के साथ एंजॉय करते नजर आए। वहीं दूसरी खास फोटो में वह स्टार जॉन सीना के साथ भी दिखाई दिए। इस फोटो में दोनों ही अभिनेता काफी खुश नजर आ रहे थे।
फोटोज को क्या दिया कैप्शन
रणदीप हुड्डा ने फोटोज के साथ एक शानदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने इन फोटोज को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘मैचबॉक्स मेरे एक्सट्रैक्शन टीम के दोस्तों से मिलने-जुलने और नई यादें बनाने का एक शानदार बहाना था।’ इसके साथ ही फिल्म के निर्देशक सैम हार्ग्रेव के लिए लिखा, ‘हमें फिर से थोड़ा साथ खेलने का मौका मिला... सैम, फिर से खेलो।’
मैचबॉक्स: द मूवी के बारे में
- मैचबॉक्स: द मूवी 2026 में रिलीज़ हुई एक अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है।
- फिल्म का निर्देशन सैम हरग्रेव ने किया है
- इस फिल्म की पटकथा डेविड कॉगेशल ने लिखी है।
- यह फिल्म मैटल के खिलौना ब्रांड मैचबॉक्स पर आधारित है।
- इसमें रणदीप हुड्डा के अलावा जॉन सीना, जेसिका बील, सैम रिचर्डसन, आर्टुरो कास्त्रो और टेयोना पैरिस ने अहम किरदार निभाए हैं।