फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra's Baywatch To Clash With Gal Gadot's Wonder Woman On June 2

प्रियंका की 'बेवॉच' से टक्कर लेगी गैल गैडॉत की 'वंडर वुमेन'

Tue, 09 May 2017 11:08 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 09 May 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra's Baywatch To Clash With Gal Gadot's Wonder Woman On June 2
'बेवॉच' फिल्म में प्रियंका का लुक
प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई जाने के लिए तैयार है। लेकिन इस फिल्म को इजरायली अभिनेत्री गैल गैदॉत से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 'बैटमैन वर्सेस सुपरमैन' में एक छोटी सी भूमिका निभाने के बाद गैल गैडॉत फिल्म 'वंडर वुमन' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसमें वो एक गुस्सैल योद्धा के रूप में दिखेंगी जो ताकतवर और समझदार होने के साथ-साथ दयालु भी है।
विज्ञापन


वार्नर ब्रदर्स की फिल्म 'वंडर वुमन' 2 जून को भारत में रिलीजज की जाएगी। इसी तारीख को प्रियंका चोपड़ा और ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'बेवॉच' भी भारत में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


अंग्रेजी टेलीविजन सीरीज 'क्वांटिको' में काम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा एक लंबे समय के बाद किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। पारामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'बेवॉच' 1989 में बने टेलीविजन शो पर आधारित है जिसमें कुछ लाइफगार्ड की जिदंगी को दर्शाया गया है। भारत में ये सीरियल काफी देखा गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये फिल्म 25 मई को रिलीज होगी जिसके एक सप्ताह बाद यानी 2 जून को ये भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैटी जैनकिंस के निर्देशन में बनी 'वंडर वुमन' इसी नाम के एक डीसी कॉमिक के चरित्र पर आधारित सुपरहीरो फिल्म है। वंडर वुमन अमेजन की राजकुमारी डायना के रूप में पली बढ़ी है और एक योद्धा है। जब वो एक मुसीबत से निपटने के लिए अपनी दुनिया से बाहर आती है तब उसे अपनी ताकत का अहसास होता है। फिल्म में गैडॉत के साथ क्रिस पाइन, रॉबिन राइट, डैनी हटसन, डेविड थुलिस, कॉनी निलसन और एलिना अनाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed