फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Shares four symptoms of Diabetes on Social media

Nick Jonas: 13 साल की उम्र से इस बीमारी से जूझ रहे हैं निक जोनस, सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताए शुरुआती लक्षण

Mon, 14 Nov 2022 07:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Nov 2022 07:04 PM IST
सार

निक ने विश्व मधुमेह दिवस यानी 14 नवंबर को लोगों को जागरूक करने के लिए मधुमेह रोग से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट से इस बीमारी से जुड़े लक्षणों के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Shares four symptoms of Diabetes on Social media
निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। मौजूदा समय में बूढों को ही नहीं बल्कि जवान लोगों को भी यह बीमारी तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। इस रोग से केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी पीड़ित हैं। इन्हीं में से एक प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकी सिंगर निक जोनस भी हैं। निक लंबे समय से इस बीमारी के जूझ रहे हैं। इस बात का खुलासा वह पहले ही कर चुके हैं। अपने एक पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि 13 साल की उम्र में ही उन्हें मधुमेह रोग हो गया था। 

विज्ञापन

Debina Bonnerjee: IVF ट्रीटमेंट को याद कर छलका देबीना का दर्द, बोलीं- बढ़ा हुआ वजन देख लोग समझते थे प्रेग्नेंट

विज्ञापन

निक जोनस ने जानकारी की साझा
इस बीच विश्व मधुमेह दिवस यानी 14 नवंबर को उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए मधुमेह रोग से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट से इस बीमारी से जुड़े लक्षणों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक टाइप वन डायबिटीज पहले ही संंकेत देने लगता है। इस पोस्ट में निक ने चार लक्षण बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 
Sapna Choudhary: डांस के बाद सिंगिंग का जादू चलाएंगी सपना चौधरी, डांसिंग क्वीन का नया गाना 'खोट' कल होगा रिलीज

विज्ञापन

वीडियो में उन्होंने बताया है कि शुरुआती दौर में वजन ज्यादा घटना, ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब लगना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नजर आते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया है कि लोगों को सतर्क रहने के लिए उनकी तरफ से यह जानकारी साझा की गई है। 
Drishyam 2: सात साल बाद फिर खुलेंगे जमीन की गहराई में दफन राज, जानिए 'दृश्यम 2' से जुड़ी खास बातें

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

विज्ञापन

प्रियंका करती हैं मदद 
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब निक ने अपनी बीमारी पर खुलकर बात की है। इससे पहले भी वह कई बार इस बारे में अपनी बात रख चुके हैं। एक कार्यक्रम के दौरान वह अपनी पत्नी प्रियंका की तारीफ भी कर चुके हैं। उन्होंने प्रियंका की तारीफ करते हुए बताया था कि वह उन्हें इस बीमारी से निपटने में काफी मदद कर रही हैं। 
Karthi: साउथ के दिग्गज अभिनेता कार्थी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed