फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan gets angry with paparazzi on Bigg Boss 20 sets actor asks photographers this is not my name

बिग बॉस 20: फोटोग्राफर्स पर क्यों भड़के सलमान खान? गुस्से में दिखाई आंखें; जानें पूरा मामला

Sat, 05 Sep 2026 12:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 05 Sep 2026 12:12 PM IST
सार

Salman Khan Viral Video: सलमान खान लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। मगर वह अक्सर नाराज भी हो जाते हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 20' के इवेंट पर उनका गुस्सा कैमरे में कैद हुआ। जानिए क्या रही एक्टर के भड़कने की वजह?
 

विज्ञापन
Salman Khan gets angry with paparazzi on Bigg Boss 20 sets actor asks photographers this is not my name
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फैंस बेसब्री से सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का इंतजार कर रहे हैं। शो प्रीमियर होने से पहले ही यह काफी चर्चा में है। इस बीच शो के होस्ट सलमान खान का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनको पैपराजी पर नाराज होते हुए देखा जा सकता है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 
विज्ञापन


क्यों नाराज हुए सलमान खान?
'बिग बॉस 20' के प्रमोशन के लिए शूटिंग के दौरान एक पैपराजी ने सलमान खान को 'बाबा' कहकर बुलाया। इससे सलमान खान नाराज हो गए। उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा 'बाबा? ये तेरा काम नहीं है। मुझे कैमरा के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन

Salman Khan gets angry with paparazzi on Bigg Boss 20 sets actor asks photographers this is not my name
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान पैपराजी से परेशान होते हुए दिख रहे हैं। रियलिटी शो के 6 सितंबर को प्रीमियर से पहले उन्हें सेट पर देखा गया। शुरू में तो उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिया, मगर बाद में बार-बार फोटो की रिक्वेस्ट से वे चिढ़ गए।

सलमान ने दूरी बनाने की गुजारिश की
शूटिंग के वायरल वीडियो में सलमान खान को सेट के पास फोटोग्राफर्स से बात करते हुए देखा जा सकता है। एक्टर ने उनसे स्टेज से कुछ दूरी बनाए रखने को कहा। जब रिक्वेस्ट आती रहीं, तो वे अपनी झुंझलाहट जाहिर करते दिखे।

Salman Khan gets angry with paparazzi on Bigg Boss 20 sets actor asks photographers this is not my name
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा था सलमान खान का लुक?
  • अभिनेता ने 'बिग बॉस 20' के प्रमोशनल शूट के लिए अपने लुक से भी सबका ध्यान खींचा। 
  • सलमान खान ने रग्ड काउबॉय जैसा लुक अपनाया। 
  • उन्होंने नेवी ब्लू टी-शर्ट के साथ गहरे भूरे रंग की लेदर काउबॉय हैट पहनी थी। 
  • जैतून-हरे रंग की वेस्ट (बिना आस्तीन की जैकेट) ने उनके ऊपरी हिस्से के पहनावे को पूरा किया। 
  • एक्टर ने इस पूरे लुक को डेनिम जींस और सिल्वर डिटेलिंग वाली बेल्ट के साथ पेयर किया। 
  • उनका सिग्नेचर फिरोजा ब्रेसलेट भी दिखाई दे रहा था। 
विज्ञापन

Salman Khan gets angry with paparazzi on Bigg Boss 20 sets actor asks photographers this is not my name
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'बिग बॉस 20' में कौन-कौन ले सकता है हिस्सा?
सलमान खान 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। इस हिंदी रियलिटी शो का प्रीमियर 6 सितंबर को होना है। इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान नजर आ सकते हैं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म में सलमान खान ने रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। जल्द ही सलमान खान फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह अहम किरदार में होंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mr.Dadhiwala (@mrdadhiwalaofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed