{"_id":"5bc49c8ebdec22699b148765","slug":"prince-harry-wife-meghan-markle-is-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के शाही जोड़े प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल बहुत जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। केंसिंग्टन पैलेस ने सोमवार को ये खुशखबरी सभी के साथ शेयर की। मेगन अगले साल बसंत तक बच्चे को जन्म देंगी।
प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल सोमवार को आस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचे। दोनों आस्ट्रेलिया, फिजी, टोंगा और न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। शादी के बाद दोनों का यह पहला आधिकारिक विदेश दौरा हैं। हैरी और मेगन इनविक्टस खेलों के उद्घाटन और समापन समारोहों में भी शिरकत करेंगे, जो 20 से 28 अक्टूबर को हो रहे हैं।
लंदन की महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और हॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस मेगन मार्केल 19 मई को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों एक-दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। इस शाही शादी में 600 हस्तियों ने शिरकत की थीं, जिनमें भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा समेत ओपरा विनफ्रे, जार्ज और अमाल क्लूनी, डेविड बेकहम, एल्टन जॉन, टॉम हार्डी, जेम्स कॉर्डन, जेम्स ब्लंट और केरी मुल्लीगन जैसे दिग्गज सितारे मौजूद थे। शादी विंडसर कैसल से हुई। इसकी खास बात है कि यह महल 1000 साल से ब्रिटिश शाही परिवार का महल रहा है।

Their Royal Highnesses The Duke and Duchess of Sussex are very pleased to announce that The Duchess of Sussex is expecting a baby in the Spring of 2019. pic.twitter.com/Ut9C0RagLk
विज्ञापन विज्ञापन— Kensington Palace (@KensingtonRoyal) October 15, 2018