{"_id":"5eaf95f69f780525c72d77e8","slug":"prince-harry-and-meghan-markle-look-to-buy-luxury-mansion-round-the-corner-from-tom-hanks","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस लग्जरी घर को खरीदने जा रहे प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल, टॉम हैंक्स होंगे पड़ोसी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इस लग्जरी घर को खरीदने जा रहे प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल, टॉम हैंक्स होंगे पड़ोसी
Mon, 04 May 2020 09:41 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 04 May 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan Markle
- फोटो : इंस्टाग्राम
ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी (Prince Harry) और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल (Meghan Markle) को शाही परिवार से अलग हुए करीब एक महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है।
विज्ञापन
उनके अलग होने की प्रक्रिया को ब्रेक्जिट की तर्ज पर मेग्जिट कहा गया था। इस दौरान कहा गया कि मेगन शाही जीवन से नाखुश थीं। वर्तमान में हैरी और मेगन कैलिफोर्निया में बहुत सामान्य जीवन बिता रहे हैं। लेकिन खबर है कि दोनों एक शानदार मेन्शन खरीदने की तलाश में हैं। दोनों लॉस एंजिल्स में पैसिफिक पालिसैड्स के पास छह बेडरूम वाले घर को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं।
विज्ञापन
इस लग्जरी मेन्शन में एक स्विमिंग पूल, सिनेमाहॉल, एक एकड़ का गार्डन, प्ले ग्राउंड और सामने से समुद्र के दृश्य हैं। इस बंगले के वर्तमान मालिक फास्ट एंड फ्यूरियस के निर्माता स्टीव चैसमैन हैं, जबकि टॉम हैंक्स और बेन एफ्लेक पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
दरअसल मेघन 63 वर्षीय अपनी मां को अपने पास रखना चाहती है क्योंकि उनका बेटा आर्ची अभी बहुत छोटा है। मेगन मर्केल न सिर्फ बेहतरीन अदाकारा हैं बल्कि अमेरिकी भी हैं। प्रिंस हैरी से शादी से पहले वो तलाकशुदा थीं। वह अमेरिकी-अफ्रीकी नस्ल की है। मेगन मार्केल हॉलीवुड स्टार हैं। उनका पूरा नाम राशेल मेगन मार्केल है। उन्होंने अमेरिकी टेलीविजन की दुनिया में लंबा वक्त बिताया है। मेगन को अमेरिकन टीवी सीरीज सूट्स में रेचल के किरदार से ज्यादा लोकप्रियता मिली।