फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Pop Star Justin Bieber cancels his remaining Purpose World Tour dates

पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने 'पर्पस वर्ल्ड टूर' किया रद्द

Tue, 25 Jul 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री Updated Tue, 25 Jul 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
Pop Star Justin Bieber cancels his remaining Purpose World Tour dates
जस्टिन बीबर
पॉप स्टार 'जस्टिन बीबर' ने अपने 'पर्पस वर्ल्ड टूर' को कैंसिल कर दिया है। जस्टिन के पब्लिसिस्ट ने जानकारी दी कि बीबर के बाकी बचे हुए टूर को आकस्मिक परिस्थितियों के चलते रद्द किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस कदम के चलते अगले 3 महीने में एशिया और नॉर्थ अमेरिका में होने वाले 14 शो अब नहीं होंगे। बीबर ने अपनी एलबम 'पर्पस' के प्रमोशन के लिए अब तक 150 से ज्यादा शो कर लिए थे। हर शो में एवरेज 40,000 टिकिट बिकीं थी। 
विज्ञापन


जस्टिन बीबर ने अब तक खुद इस फैसले पर कोई सफाई नहीं दी है, लेकिन खबर के अनुसार बीबर के लिए ये सब बहुत हो गया था। बहुत सोच विचार के बाद जस्टिन बीबर ने इसे रद्द करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले खबर आई थी कि बीजिंग कल्चर ब्यूरो ने चीन में बीबर के शो पर रोक लगा दी थी। ब्यूरो के अनुसार, ''जस्टिन बीबर शानदार गायक तो हैं, लेकिन वह साथ में विवादित भी हैं।''


इसी टूर के चलते मई के महीने में बीबर ने भारत में भी परफॉर्म किया था। जस्टिन बीबर को बाकी के बचे टूर में, जो कि सितंबर से शुरू होना था, के दौरान जापान, फिलीपींस, सिंगापुर, हॉन्ग कॉन्ग, और इंडोनेशिया में परफॉर्म करना था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed