फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   pirates of the caribbean star johnny Depp dating Russian girl 30 years younger to him

30 साल छोटी रशियन डांसर को डेट कर रहे हैं जॉनी डेप, पूर्व पत्नी पर किया था 347 करोड़ का केस

Fri, 26 Apr 2019 08:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 26 Apr 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
pirates of the caribbean star johnny Depp dating Russian girl 30 years younger to him
johnny depp
पिछले दिनों अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड पर  347 करोड़ का मुकदमा दर्ज करवा कर चर्चा में रहे 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो वह रशियन डांसर पोलिना ग्लैन संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पोलिना जॉनी से 30 साल छोटी बताई जा रही है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद भी करने लगे। उन्हें बेलग्रेड के एक होटल में किस करते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन


एक हॉलीवुड पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा है- ''पोलिना और जॉनी की मुलाकात लॉस एंजेलिस में एक पार्टी के दौरान हुई थी। पोलिना ने कहा कि वो जल्द शादी करने वाले हैं और जॉनी रशिया जाकर उनके पेरेंट्स से बात भी करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इससे पहले जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड पर शराब की बोतल फेंककर दाहिने हाथ की बीच की उंगली की हड्डी चकनाचूर करने के आरोप में 347 करोड़ का मुकदमा किया था। डेप ने ऐंबर पर मारपीट का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि हर्ड 2016 में झूठ-मूठ चिल्लाने लगी थीं, "मुझे मारना बंद करो।


साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed