{"_id":"58b7be434f1c1b7c05832cbf","slug":"pirates-of-caribbean-5-poster-released-jack-to-tussle-with-ghosts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 5 का पोस्टर रिलीज, भूतों से टक्कर लेंगे जॉनी डेप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 5 का पोस्टर रिलीज, भूतों से टक्कर लेंगे जॉनी डेप
amarujala.com-Presented by:अभिषेक
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप की पाइरेट्स सीरिज की अगली फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन डेड मेन टेल्स नो टेल्स का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार जॉनी डेप के अलावा ऑर्लेंडो ब्लूम, जेवियर बार्डेम, काया स्कोलैंड्रियो और जॉर्जी रश फिल्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर पहले की यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। ट्रेलर में कैप्टन जैक स्पारो को भूतों से टक्कर लेते दिखाया गया है।उल्लेखनीय है कि जैक स्पारो यानि जॉनी ब्लैक पर्ल जहाज के एक शराबी कैप्टन का किरदार निभाते रहे हैं, जो कहने को तो नशे में धुत्त रहता है लेकिन उसका दिमाग काफी तेज है जिससे वह दुश्मनों को परास्त करने में कामयाब रहता है।
विज्ञापन
फिल्म को 3डी, रीयल 3डी और आई मैक्स 3डी में रिलीज किया जाएगा। 3डी में फिल्म का मजा लेने वालों के लिए अनुभव वाकई रोचक होगा। निर्देशक जोकिम रॉनिंग और इस्पेन सैंडबर्ग डायरेक्टेड यह फिल्म 26 मई 2017 को रिलीज होगी।
विज्ञापन