फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Peninsula teaser has been released sequel of Train to Busan directed by Yeon Sang Ho

ट्रेन टू बुसान के सीक्वल पेनिनसुला का टीजर हुआ रिलीज, वहशी जोंबीज को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Thu, 02 Apr 2020 09:40 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 02 Apr 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Peninsula teaser has been released sequel of Train to Busan   directed by Yeon Sang Ho
Peninsula - फोटो : amar ujala mumbai
दक्षिण कोरिया के मशूहर निर्देशक यिओन सैंग हो की फिल्म पेनिनसुला का टीजर ट्रेलर सामने आ चुका है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई फिल्म ट्रेन टू बुसान का सीक्वल है। इस हॉरर फिल्म का ट्रेलर जोंबीज के आतंक से भरा हुआ है। जिसकी कहानी ट्रेन टू बुसान के चार साल बाद के समय को दर्शाती है। इस कहानी में खत्म होती दुनिया में अपनी सलामती के लिए हर कोई लड़ रहा होता है।
विज्ञापन


पेनिनसुला के टीजर में ट्रेन टू बुसान में दक्षिण कोरिया के पूरे पतन के चार साल बाद के हालात देखने को मिलते हैं। सामने आए वीडियो में जानलेवा हालातों से बच निकलने के बाद जंग-सेओक (गैंग डोंग-वोन) आतंक को दूर करने के लिए एक खुफिया मिशन निभाता नजर आता है। 
विज्ञापन

Peninsula teaser has been released sequel of Train to Busan   directed by Yeon Sang Ho
Peninsula - फोटो : amar ujala mumbai

इस मिशन का मकसद जान बचाए रखते हुए सामान्य हालात को वापस पाना होता है। वह अपनी टीम के साथ मिशन पर लग जाता है इस दौरान उसका सामना जोंबीज से लेकर बचे हुए इंसानों से होता है जो अपनी सलामती के लिए जानवरों से भी बद्दतर बन चुके होते हैं। टीजर में खतरनाक जोंबीज सुनसान शहर में मौत का तांडव करते हुए नजर आते हैं। चुनिंदा लोग जो बचे हैं वे अपनी सलामती के लिए दूसरों के साथ जानवरों से भी बुरा व्यवहार करते हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि वे जीने के लिए किसी भी हद तक गुजर सकते हैं।  

वहीं ट्रेन टू बुसान की कहानी की बात करें तो सेऑक वू अपनी बेटी के साथ उसका जन्मदिन मनाने और अपनी पत्नी से मिलने के लिए ट्रेन से बुसान जाता है। हालांकि,उनकी यात्रा भयानक अनुभव में बदल जाती है। वे दक्षिण कोरिया में जोंबीज के बीच फंस जाते हैं। इस फिल्म को अपनी कमाल की कहानी और अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed