{"_id":"5f06a941bf431d427e221f99","slug":"paris-hilton-announces-president-2020-in-us-elections-lets-make-america-hot-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर कान्ये वेस्ट के बाद अब मॉडल पेरिस हिल्टन भी अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हुईं शामिल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सिंगर कान्ये वेस्ट के बाद अब मॉडल पेरिस हिल्टन भी अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हुईं शामिल
Thu, 09 Jul 2020 10:56 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
पेरिस हिल्टन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होना है। लेकिन इस बार दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप अकेले नहीं हैं। इस चुनावी दौड़ में जो बिडेन, रैपर और सिंगर कान्ये वेस्ट के बाद अब मॉडल पेरिस हिल्टन का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
पेरिस ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया है कि वह भी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो रही हैं। उनका प्रचार स्लोगन है 'अमेरिका को दोबारा हॉट बनाइए'। अपने ट्वीट में चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए पेरिस हिल्टन ने अमेरिकन झंडे के साथ प्रिंसेस और स्टार इमोजी के साथ लिखा, 'पेरिस फॉर प्रेसिडेंट'। पेरिस ने इसके साथ ही अपना पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें वह पिंक रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
#PresidentParis ✨💕👸🏼💕✨ I like the sound of that.😉 #ThatsHot 🔥 #MakeAmericaHotAgain 🇺🇸 pic.twitter.com/ClH1BBVdy0
विज्ञापन विज्ञापन— Paris Hilton (@ParisHilton) July 5, 2020
पेरिस ने कहा है कि अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के बाद वह लोगों को केवल अमेरिकन डिजाइनर्स के कपड़े पहनने के लिए कहेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वह व्हाइट हाउस को पिंक कलर से पेंट करवा देंगी। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं।
इससे पहले कान्ये वेस्ट ने भी सोशल मीडिया के जरिए चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। किम के पति कान्ये वेस्ट ने ट्वीट किया था, 'हमें अब ईश्वर में यकीन कर अमेरिका के वादे को हकीकत बनाना होगा, अपने नजरियों को साथ लाना होगा और भविष्य का निर्माण करना होगा।" उन्होंने लिखा, "मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लडूंगा! #2020VISION।
किम कार्दशियन के अलावा एलन मस्क ने भी कान्ये का समर्थन किया है। कान्ये ने 2015 में ही अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की इच्छा जाहिर की थी। मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। जिसके बाद हर तरफ ट्रंप के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई। कई हॉलीवुड सितारों ने ट्वीट के जरिए ट्रंप प्रशासन की निंदा की थी।