फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Paris Hilton Announces President 2020 In Us Elections Lets make America hot again

सिंगर कान्ये वेस्ट के बाद अब मॉडल पेरिस हिल्टन भी अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हुईं शामिल

Thu, 09 Jul 2020 10:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 09 Jul 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Paris Hilton Announces President 2020 In Us Elections Lets make America hot again
पेरिस हिल्टन - फोटो : ट्विटर

इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होना है। लेकिन इस बार दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप अकेले नहीं हैं। इस चुनावी दौड़ में जो बिडेन, रैपर और सिंगर कान्ये वेस्ट के बाद अब मॉडल पेरिस हिल्टन का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन


पेरिस ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया है कि वह भी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो रही हैं। उनका प्रचार स्लोगन है 'अमेरिका को दोबारा हॉट बनाइए'। अपने ट्वीट में चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए पेरिस हिल्टन ने अमेरिकन झंडे के साथ प्रिंसेस और स्टार इमोजी के साथ लिखा, 'पेरिस फॉर प्रेसिडेंट'। पेरिस ने इसके साथ ही अपना पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें वह पिंक रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

 

पेरिस ने कहा है कि अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के बाद वह लोगों को केवल अमेरिकन डिजाइनर्स के कपड़े पहनने के लिए कहेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वह व्हाइट हाउस को पिंक कलर से पेंट करवा देंगी। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं।


इससे पहले कान्ये वेस्ट ने भी सोशल मीडिया के जरिए चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। किम के पति कान्ये वेस्ट ने ट्वीट किया था, 'हमें अब ईश्वर में यकीन कर अमेरिका के वादे को हकीकत बनाना होगा, अपने नजरियों को साथ लाना होगा और भविष्य का निर्माण करना होगा।" उन्होंने लिखा, "मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लडूंगा! #2020VISION।

किम कार्दशियन के अलावा एलन मस्क ने भी कान्ये का समर्थन किया है। कान्ये ने 2015 में ही अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की इच्छा जाहिर की थी। मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। जिसके बाद हर तरफ ट्रंप के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई। कई हॉलीवुड सितारों ने ट्वीट के जरिए ट्रंप प्रशासन की निंदा की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed