फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Paramount Television Studios is going to close after layoffs Read details Inside

PTVS: छटनी के बाद बंद होने जा रहा पैरामाउंट टेलीविजन स्टूडियोज, इतने कर्मचारियों की नौकरी पर पड़ेगा असर

Wed, 14 Aug 2024 12:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Aug 2024 12:57 AM IST
सार

पैरामाउंट टेलीविजन स्टूडियोज 11 साल के बाद बंद होने जा रहा है। कंपनी के इस फैसले के बाद सभी मौजूदा पीटीवीएस सीरीज और अन्य प्रोजेक्ट सीबीएस स्टूडियो के अधीन आ जाएंगे।
 

विज्ञापन
Paramount Television Studios is going to close after layoffs Read details Inside
पैरामाउंट टेलीविजन स्टूडियोज - फोटो : इंस्टाग्राम- पैरामाउंट टेलीविजन स्टूडियोज

विस्तार

पैरामाउंट टेलीविजन स्टूडियोज (पीवीटीएस) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कर्मचारियों की छटनी के बाद कंपनी ने इस विभाग को बंद करने का फैसला किया गया है। जानकारी के अनुसार इस सप्ताह के अंत में पीवीटीएस अपना परिचालन बंद कर देगा। 
विज्ञापन

Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' से पहले निर्देशक ने फैंस से की 'रेड' देखने की अपील, रवि तेजा की फिल्म पर खेला दांव
विज्ञापन


इतने कर्मचारियों पर पड़ेगा असर
इसकी जानकारी विभाग के अध्यक्ष निकोल क्लेमेंस और सीबीएस के अध्यक्ष और सीईओ जॉर्ज चीक्स ने दी है। एफटीवीएस के बंद होने से 20-30 कर्मचारी की नौकरी पर असर पड़ेगा। कंपनी के इस फैसले के बाद सभी मौजूदा पीटीवीएस सीरीज और अन्य प्रोजेक्ट सीबीएस स्टूडियो के अधीन आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay: विजय ने देखा 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का फाइनल कट, जानें कैसी थी तमिल सुपरस्टार की प्रतिक्रिया

पिछले सप्ताह छटनी की हुई थी घोषणा
पैरामाउंट ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह अपने 15 प्रतिशत अमेरिकी कर्मचारियों की छटनी करेगी। इसके पीछे कंपनी का मकसद 50 करोड़ डॉलर की बचत करना है। बता दें कि छह महीने पहले भी कंपनी ने लगभग 800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।Farhan Akhtar: फरहान ने 300 बार देखी है सलीम-जावेद की यह फिल्म, 'एंग्री यंग मेन' ट्रेलर लॉन्च पर हुआ खुलासा

जॉर्ज चीक्स ने कही यह बात
इस बारे में बात करते हुए जॉर्ज चीक्स ने कहा, "यह निर्णय साफतौर पर पीटीवीएस के प्रदर्शन के आधार पर नहीं लिया गया है। टीवी और स्ट्रीमिंग मार्केटप्लेस में महत्वपूर्ण बदलावों और हमारी कंपनी को सुव्यवस्थित करने के मद्देनजर इस कदम को उठाया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "इस स्टूडियो ने निकोल के नेतृत्व में लगातार शीर्ष कहानीकारों और सितारों को आकर्षित करने और सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास सीरीज बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है। मैं पीटीवीएस के हर कर्मचारी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने पैरामाउंट को स्ट्रीमिंग युग में प्रवेश करने में मदद की।"
Sonakshi-Zaheer: कन्यादान के समय मंत्र के साथ चल रही थी अजान, सोनाक्षी-जहीर ने साझा किया शादी का सबसे खास पल

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed