{"_id":"5c3714dfbdec22735b66b6b5","slug":"oscars-to-continue-without-host-for-the-first-time-in-30-years-after-kevin-hart-rejection","type":"story","status":"publish","title_hn":"केविन हार्ट के मना करने के बाद बिना किसी मेजबान के होने जा रहा ऑस्कर अवॉर्ड!","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
केविन हार्ट के मना करने के बाद बिना किसी मेजबान के होने जा रहा ऑस्कर अवॉर्ड!
Thu, 10 Jan 2019 03:18 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 10 Jan 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
केविन हार्ट
- फोटो : social media
2019 का अकादमी पुरस्कार इस बार बिना किसी मेजबान के होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो अकादमी पुरस्कार के निर्माता इस अवॉर्ड सेरेमनी के अलग अलग हिस्से को किसी एक होस्ट के बजाय कई प्रसिद्ध हस्तियों से मोजबानी करवा सकते हैं। यानि इस बार 30 साल में ऐसा पहली बार होगा जब ऑस्कर बिना किसी होस्ट के आयोजित होगा। अब जब शो के लिए केवल छह सप्ताह का समय बचा है, ऑस्कर के निर्माताओं को मेजबान चुनने में संघर्ष करना पड़ रहा है।
हालांकि पहले अमेरिकी अभिनेता केविन हार्ट को 91वें अकादमी पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही केविन ने खुद को इस जिम्मेदारी से अलग कर लिया।
दरअसल जैसे ही केविन को होस्ट की जिम्मेदारी दी गई ट्विटर पर केविन के सालों पुराने ट्वीट्स रीट्वीट किए जाने लगें। इन ट्वीट्स में केविन ने अपने समलैंगिक विरोधी विचार व्यक्त किए थे। फिर क्या था यूजर्स ने जमकर अपना गुस्सा निकाला। जल्द ही यह एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई। जिसके बाद केविन ने अपना नाम ऑस्कर सेरेमनी से अलग करना पड़ा।
विज्ञापन
इस इवेंट के इतिहास में अब तक अश्वेत होस्ट्स की संख्या कम ही रही हैं। अगर केविन ऑस्कर होस्ट करते तो इस लिस्ट में क्रिस रॉक, व्हूपी गोल्डबर्ग और सैमी डेविस जूनियर के बाद अपनी जगह बनाते। फिलहाल ऐसा संभव नहीं हो सका।