फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscars to continue without host for the first time in 30 years after Kevin Hart rejection

केविन हार्ट के मना करने के बाद बिना किसी मेजबान के होने जा रहा ऑस्कर अवॉर्ड!

Thu, 10 Jan 2019 03:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 10 Jan 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Oscars to continue without host for the first time in 30 years after Kevin Hart rejection
केविन हार्ट - फोटो : social media
2019 का अकादमी पुरस्कार इस बार बिना किसी मेजबान के होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो अकादमी पुरस्कार के निर्माता इस अवॉर्ड सेरेमनी के अलग अलग हिस्से को किसी एक होस्ट के बजाय कई प्रसिद्ध हस्तियों से मोजबानी करवा सकते हैं। यानि इस बार 30 साल में ऐसा पहली बार होगा जब ऑस्कर बिना किसी होस्ट के आयोजित होगा। अब जब शो के लिए केवल छह सप्ताह का समय बचा है, ऑस्कर के निर्माताओं को मेजबान चुनने में संघर्ष करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि पहले अमेरिकी अभिनेता केविन हार्ट को 91वें अकादमी पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही केविन ने खुद को इस जिम्मेदारी से अलग कर लिया। 
विज्ञापन


दरअसल जैसे ही केविन को होस्ट की जिम्मेदारी दी गई ट्विटर पर केविन के सालों पुराने ट्वीट्स रीट्वीट किए जाने लगें। इन ट्वीट्स में केविन ने अपने समलैंगिक विरोधी विचार व्यक्त किए थे। फिर क्या था यूजर्स ने जमकर अपना गुस्सा निकाला। जल्द ही यह एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई। जिसके बाद केविन ने अपना नाम ऑस्कर सेरेमनी से अलग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस इवेंट के इतिहास में अब तक अश्वेत होस्ट्स की संख्या कम ही रही हैं। अगर केविन ऑस्कर होस्ट करते तो इस लिस्ट में क्रिस रॉक, व्हूपी गोल्डबर्ग और सैमी डेविस जूनियर के बाद अपनी जगह बनाते। फिलहाल ऐसा संभव नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed