{"_id":"58b4e6924f1c1b7c05831063","slug":"oscars-in-memoriam-segment-shows-australian-producer-jan-chapman-who-is-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर में हुई एक और बड़ी गलती, जिंदा शख्स को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ऑस्कर में हुई एक और बड़ी गलती, जिंदा शख्स को दी गई श्रद्धांजलि
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
अाॅस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्कर अवॉर्ड में गलती की बात करें तो लोगों को अभी तक एक ही बड़ी गलती दिखाई दी होगी। वो ये कि बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'मूनलाइट' को दिया जाना था लेकिन उसकी जगह 'ला ला लैंड' का नाम बोल दिया गया। लेकिन आपको बता दें कि इसके अलावा भी इस अकेडमी अवॉर्ड में एक और बड़ी गलती हुई।
विज्ञापन
जी हां, अवॉर्ड के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी जिनका निधन हो चुका है। इसी में हॉलीवुड की फेमस फैशन डिजायनर जैनेट पेटरसन का भी नाम आया। जिनका निधन 21 अक्टूबर 2016 को हुआ था। लेकिन जब फोटो सामने आई तो लोगों ने देखा कि जैनेट की जगह हॉलीवुड की फेमस प्रोड्यूसर जैन चैपमैन की तस्वीर लगी थी।
विज्ञापन
जबकि जैन बिलकुल ठीक हैं। ये देख लोग हैरान रह गए। उस समय तो कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। लेकिन बाद में ट्विटर पर लोगों ने इस बारे में अपनी बात कही। बता दें कि जैनेट और जैन बहुत अच्छी दोस्त भी थीं। इतनी बड़ी भूल को देखने के बाद जैन ने एक बयान जारी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मेरी प्यारी दोस्त की जगह अपनी तस्वीर देखकर बहुत बुरा लगा। जैनेट चार बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी भूल होना बेहद दुखद है। खैर, मैं जिंदा हूं और अभी भी प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हूं।'