फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar-winning filmmaker John Zaritsky passed away at the age of 79

दुखद: ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर जॉन जैरिट्स्काई का निधन, कनाडा के जनरल अस्पताल में ली आखिरी सांस

Tue, 05 Apr 2022 04:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 05 Apr 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
Oscar-winning filmmaker John Zaritsky passed away at the age of 79
जॉन जैरिट्स्काई - फोटो : सोशल मीडिया

अकादमी पुरस्कार विजेता जॉन जैरिट्स्काई का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जैरिट्स्काई ने कनाडा के वैंकूवर जनरल अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। बता दें कि जॉन जैरिट्स्काई को 1983 में डॉक्यूमेंट्री 'जस्ट अदर मिसिंग किड' के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म एक कनाडाई कॉलेज के छात्रों पर आधारित थी, जो संयुक्त राज्य का दौरा करते समय गायब हो जाते हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में गायब हो गए बच्चों को ट्रैक करने के लिए उसके माता-पिता के प्रयासों को दर्शाया गया है।

विज्ञापन

40 से ज्यादा फिल्म समारोहों में प्रदर्शित हो चुकी हैं जॉन की फिल्में
अपने 40 साल के करियर के दौरान फिल्म निर्माता जॉन जैरिट्स्काई ने थैलिडोमाइड पर ट्रायलॉजी डॉक्यूमेंट्रीज पर काम किया था। उन्होंने युद्ध, आत्महत्या, अपराध और कई अन्य जटिल कहानियों को कवर किया था। जॉन जैरिट्स्काई का काम 35 देशों में प्रसारित किया जाता रहा है और उनकी फिल्में सनडांस व टोरंटो समेत दुनियाभर के 40 से भी अधिक फिल्म समारोहों में प्रदर्शित की गई हैं।
विज्ञापन

इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित
जॉन को 1987 में 'रेपिस्ट्स: कैन दे बी स्टॉप्ड' के लिए 'केबल ऐस अवॉर्ड' 'माई हसबैंड इज गोइंग टू किल मी' के लिए 'गोल्डन गेवेल पुरस्कार', 'बॉर्न इन अफ्रीका' के लिए 'रॉबर्ट एफ कैनेडी फाउंडेशन अवॉर्ड' से सम्मानित किया जा चुका है गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed