{"_id":"5ba0e312867a557ebf6cc14c","slug":"oscar-winning-director-propose-her-girlfriend-on-the-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमी अवार्ड के दौरान एक डायरेक्टर ने किया गर्लफ्रेड को प्रपोज, बेहद इमोशनल था वो पल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एमी अवार्ड के दौरान एक डायरेक्टर ने किया गर्लफ्रेड को प्रपोज, बेहद इमोशनल था वो पल
कशिश मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Sep 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
oscar winning director
एमी अवार्ड 2018 के दौरान उस समय भावुक पल देखने को मिला, जब एक डायरेक्टर ने अवार्ड मिलते ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। अचानक मिले इस ऑफर से दर्शकों के बीच बैठीं उसकी गर्लफ्रेड अवाक रह गई। उसकी आंखों में खुशी के आंसू टपक पड़े। वह पल बेहद इमोशनल हो गया। आंसू पोछते हुए वह स्टेज पर डायरेक्टर के पास जा पहुंची।
विज्ञापन
डायरेक्टर ने मंच पर सरेआम गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर प्यार का इजहार करते हुए कहा कि मेरी मां को तुम्हारे जैसी ही बहू चाहिए थी। उन्होंने ही तुम्हें मेरे लिए पसंद किया था, लेकिन दो सप्ताह पहले उनका अचानक निधन हो गया। अगर वो आज हमारे बीच होती तो सबसे ज्यादा खुश होतीं। मुझे तुम्हारे रूप में एक पत्नी और उन्हें एक प्यारी सी बहु देख बेहद खुशी मिलती।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े को देखकर वहां बैठे तमाम लोगों के आंखो में आंशू आ गए थे। उसकी गर्लफ्रेड को विश्वास ही नहीं हो रहा था। वह जोर-जोर से खुशी से रो रही थी तो वहीं बैठे कुछ लोगों ने हूटिंग करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन