{"_id":"5c3ab987bdec2273620206fa","slug":"oscar-winner-brie-larson-calls-off-her-engagement-with-alex-greenwald","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर विजेता ब्री लार्सन और संगीतकार एलेक्स ग्रीनवाल्ड की सगाई टूटी, साल 2013 से थे रिलेशनशिप में","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ऑस्कर विजेता ब्री लार्सन और संगीतकार एलेक्स ग्रीनवाल्ड की सगाई टूटी, साल 2013 से थे रिलेशनशिप में
Sun, 13 Jan 2019 09:37 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
ब्री लार्सन और संगीतकार एलेक्स ग्रीनवाल्ड
ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस ब्री लार्सन और संगीतकार एलेक्स ग्रीनवाल्ड ने लगभग तीन साल बाद अपनी सगाई तोड़ दी है। वे साल 2016 में सगाई करने से पहले कई सालों से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों साल 2013 से रिलेशनशिप में थे।
विज्ञापन
ग्रीनवाल्ड उस साल लार्सन के साथ कई अवार्ड सीजन इवेंट्स में शामिल हुए थे, जब लार्सन को 2015 की थ्रिलर फिल्म 'रूम' के लिए पहचान मिली। यहां तक कि उन्होंने वर्ष 2016 ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार स्वीकारते हुए ग्रीनवल्ड का आभार जताया था।
विज्ञापन
उन्होंने 'रूम' के अपने सह-कलाकार के बारे में कहा था, जैकब ट्रेमब्ले इस दौरान हर संभव तरीके से मेरे साथी रहे हैं। मेरे असली साथी, एलेक्स ग्रीनवल्ड, आई लव यू। हालांकि अब दोनों ने किसी निजी वनजह से सगाई तोड़ दी है।
विज्ञापन
अमेरिकी अभिनेत्री ब्रा लार्सन को सुपरहीरोइन कैप्टन मार्वल के किरदार के लिए जाना जाता है। यह फिल्म कैरोल डेनवर्स के किरदार पर आधारित है जो वायुसेना की एक पाइलट होती है और एक दुर्घटना के दौरान उनका डीएनए एक एलियन के साथ जुड़ जाता है।