फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   oscar- argo best film, daniel lewis best actor

ऑस्करः आर्गो सर्वश्रेष्ठ फिल्म, डेनियल लुईस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

Mon, 25 Feb 2013 01:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 25 Feb 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
oscar- argo best film, daniel lewis best actor

85वें ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा हो गयी है। भारतीय बैकग्राउंड और कलाकारों को लेकर बनायी गयी फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' तीन अवॉर्ड जीतने में सफल रही है। 'आर्गो' को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने 'आर्गो' के नाम की घोषणा की। अभिनेता डेनियल डे लुईस ने तीसरी बार बेस्ट अभिनेता का ऑस्कर जीतकर एक रिकॉर्ड रचा है। उन्हें 'लिंकन' फिल्म के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है।

विज्ञापन


22 साल की जेनिफर लॉरेंस को सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक के लिए पुरस्कार दिया गया है। यह उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड था। समारोह का पहला पुरस्कार क्रिस्टोफ वाल्टज़ को गया। उन्हें 'जैंगो अनचेनड' के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार मिला। जबकि सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार ऐन हैथवे को फिल्म 'ला मिज़रेबल' के लिए मिला है ।
विज्ञापन


प्रतिष्ठित बेस्ट फिल्म वर्ग में बाज़ी मारी निर्देशक बेन एफलेक की फिल्म 'आर्गो' ने जबकि आंग ली को 'लाइफ ऑफ पाई' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवार्ड अभिनेता क्रिस्टोफर वाल्ट्ज ने जीता है। फिल्म 'पेपरमैन' को बेस्ट एनीमेटेड शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के लिए पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'लिंकन' और 'पाई' को सबसे ज्यादा नामांकन
ब्रितानी गायिका एडेल को बॉन्ड फिल्म 'स्काईफाल' के लिए ओरिजनल सॉन्ग वर्ग में ऑस्कर मिला। वहीं टैरनटीनो को फिल्म 'जैंगो अनचेनड' के लिए ओरीजनल स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर दिया गया। इस बार सबसे ज़्यादा 12 नामांकन स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'लिंकन' को मिले थे। दूसरे नंबर पर ऑग ली की फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' थी। इसे अलग-अलग कैटेगरी में 11 नामांकन मिले थे।


ऑस्कर का भारत कनेक्शन
इस बार कोई भारतीय फिल्म तो विदेशी फिल्म वर्ग में नहीं पहुँच पाई है लेकिन ऑस्कर में शामिल फिल्मों का भारत से कनेक्शन था। आंग ली के निर्देशन में बनी 'लाइफ़ ऑफ पाई' में भारतीय अभिनेताओं सूरज शर्मा, इरफ़ान खान और तब्बू ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। इस फिल्म ने अलग-अलग कैटेगरी में चार अवॉर्ड जीते हैं। 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' में अनुपम खेर ने काम किया है। ओसामा को मारने से जुड़े अभियान पर बनी अमरीकी फिल्म 'ज़ीरो डार्क थर्टी' भारत में शूट की गई है।


ये रहे सर्वश्रेष्ठः
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- आर्गो
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आंग ली, लाइफ ऑफ पाई के लिए
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- डेनियल डे लुईस
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- जेनिफर लॉरेंस
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता-क्रिस्टोफ वाल्टज़
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री -ऐन हैथवे, फिल्म ला मिज़रेबला के लिए
लाइफ ऑफ पाई को चार ऑस्कर, आर्गो और ला मिज़रेबला को तीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed