फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   One World: Together At Home drew around 21 million viewers raised over USD 127.9 million

21 मिलियन लोगों ने देखा 'वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम' कॉन्सर्ट, शाहरुख और प्रियंका ने भी जुटाया फंड

Tue, 21 Apr 2020 08:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Apr 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
One World: Together At Home drew around 21 million viewers raised over USD 127.9 million
वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम - फोटो : ट्विटर

ग्लोबल सिटिजन और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) द्वारा आयोजित ग्लोबल कॉन्सर्ट 'वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम' ने 20.7 मिलियन दर्शकों को आकर्षित किया है। इसका मकसद डॉक्टरों और जरूरी सेवाओं में काम कर रहे लोगों का शुक्रिया अदा करना और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए फंड जुटाना था। 

विज्ञापन


नीलसन के आंकड़ों के मुताबिक फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कॉन्सर्ट को लेकर करीबन 4.9 मिलियन इंटरैक्शन देखे गए। इस कॉन्सर्ट में बॉलावुड से प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने वहीं हॉलीवुड से लेडी गागा, टेलर स्विफ्ट, एल्टन जॉन, जेनिफर लोपेज समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इस कॉन्सर्ट के द्वारा इन सितारों ने 127.9 मिलियन डॉलर से अधिक की धनराशि जुटाई है जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को इस बीमारी से निपटने में मदद करेगी। इस राशि में से 55 मिलियन COVID-19 सॉलिडैरिटी रिस्पॉन्स फंड को दान के रूप में दिया जाएगा और 73 मिलियन जरूरतमंदो को दान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कॉन्सर्ट को 18 अप्रैल को प्रसारित किया गया था। इसे करीब 26 नेटवर्क पर ब्रॉडकास्ट किया गया था। भारत से प्रियंका चोपड़ा ने 'वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम' में शरणार्थी शिविरों में रह रहे लोगों की समस्याओं को उठाया था। वहीं शाहरुख ने भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed