फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   O Yeong Su: netflix series squid game Actor accused of sexual abuse but he refuses all the allegations

O Yeong Su: ओ येओंग-सु पर लगा यौन शोषण का आरोप, फेमस कोरियन सीरीज 'स्क्विड गेम' में आ चुके हैं नजर

Sat, 26 Nov 2022 04:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 26 Nov 2022 04:38 PM IST
सार

फेमस कोरियन ड्रामा शो 'स्क्विड गेम' के 78 वर्षीय एक्टर ओ येओंग-सु पर यौन शोषण का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जा चुका है। 

विज्ञापन
O Yeong Su: netflix series squid game Actor accused of sexual abuse but he refuses all the allegations
ओ येओंग-सु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों पूरी दुनिया में के-ड्रामाज का खुमार चढ़ा है। हर कोई कोरियन अभिनेता-अभिनेत्रियों और उनके जीवन में बहुत दिलचस्पी दिखा रहा है। ऐसा ही एक पॉपुलर कोरियन शो 'स्क्विड गेम' लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। अपनी कहानी और कंटेंट को लेकर चर्चाओं में बना रहने वाला यह शो इन दिनों अपने एक अभिनेता के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, इस फेमस कोरियन ड्रामा शो के 78 वर्षीय एक्टर ओ येओंग-सु पर यौन शोषण का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जा चुका है। 

विज्ञापन

ओ येओंग-सु नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाने वाली पॉपुलर सीरीज 'स्क्विड गेम' में एक अहम किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 78 साल के ओ येओंग-सु पर एक महिला ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अभिनेता ने उसे साल 2017 में गलत तरीके से छुआ था। हालांकि, ओ येओंग-सु ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को झूठा बताया है।  
Dilip Kumar: दिलीप कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्म फेस्टिवल का ऐलान, रिलीज होंगी अभिनेता की फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने ओ येओंग-सु पर साल 2021 के दिसंबर महीने में आरोप लगाया था। लेकिन सबूतों के अभाव के कारण यह मामला अप्रैल 2022 में खत्म कर दिया गया था। इतना ही नहीं अभिनेता पर किसी तरह का कोई भी चार्ज नहीं लगाया गया था। लेकिन अब पीड़िता ने एक बार फिर केस को रीओपन करने का आग्रह किया था, जिसके बाद अब यह केस दोबारा खोला गया है। इसके लिए रखी गई सुनवाई में अभिनेता के वकीलों ने उन पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। ओ येओंग-सु का कहना है कि, 'मैंने झील के चारो तरफ उन्हें रास्ता दिखाने के लिए उनका हाथ पकड़ा था। मैंने माफी मांगी क्योंकि उन्होंने कहा कि वह इस बात का कोई हंगामा नहीं करेंगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इन आरोपों को स्वीकार रहा हूं।' 
Vikram Gokhale Passed Away: विक्रम गोखले का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

ओ येओंग-सु एक बहुत पॉपुलर अभिनेता हैं। वह साउथ कोरियन इंडस्ट्री के पहले ऐसे प्रतिष्ठित अभिनेता हैं, जिन्हें 'गोल्डन ग्लोब' अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'स्क्विड गेम' से पूरी दुनिया में पहचान मिली है। इस सीरीज में नजर आने के बाद से ओ येओंग-सु की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।  
Vikram Gokhale: टीवी से सिनेमा तक, विक्रम गोखले ने दिखाया दमदार अभिनय, इस फिल्म के लिए जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed