{"_id":"5edd6ac2f8cdec64944de882","slug":"no-time-to-die-daniel-craig-aka-james-bond-fights-covid-like-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'नो टाइम टू डाय' को लेकर खुलासा, कोरोना वायरस जैसी बीमारी से लोगों को बचाएगा जेम्स बॉन्ड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
फिल्म 'नो टाइम टू डाय' को लेकर खुलासा, कोरोना वायरस जैसी बीमारी से लोगों को बचाएगा जेम्स बॉन्ड
Mon, 08 Jun 2020 04:02 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
नो टाइम टू डाय
- फोटो : Social Media
हॉलीवुड सिनेमा की सबसे सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी में शुमार 'जेम्स बॉन्ड' की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाय' लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म में डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस बीच खबर आ रही है कि फिल्म में क्रेग दुनिया को एक वैश्विक महामारी से बचाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
डेलीमेल के मुताबिक, डेनियल क्रेग अपनी लव इंट्रेस्ट डॉ. मेडलीन स्वान की बच्ची के पिता भी होंगे। डॉ. मेडलीन स्वान के किरदार को फ्रेंच अभिनेत्री ली सेडॉक्स ने निभाया है।
विज्ञापन
फिल्म को लेकर खबरें पिछले सप्ताह आना शुरू हुईं जब ये ऑनलाइन ऑक्शन साइट ईबे पर बिक्री के लिए चली गई थी। फिल्म में दर्शकों को दक्षिण इटली के भी कई दृश्य दिखेंगे। वैसे ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से टाल दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर मार्च महीने में 10 भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू ,भोजपुरी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म के ट्रेलर में बॉन्ड घरों के ऊपर बाइक दौड़ाते, कार की हेडलैंप से भारी- भरकम हथियार निकलाते नजर आए थे।
अमेरिका में रंगभेद के खिलाफ चल रहे आंदोलन को मिली बड़ी मदद, पॉप बैंड BTS ने दान किए एक मिलियन अमेरिकी डॉलर