{"_id":"62fab34ab5f97e3bb344531a","slug":"nicholas-evans-author-of-the-horse-whisperer-passes-away-at-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nicholas Evans Death: 'द हॉर्स विस्परर' के लेखक निकोलस इवांस का निधन, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Nicholas Evans Death: 'द हॉर्स विस्परर' के लेखक निकोलस इवांस का निधन, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Tue, 16 Aug 2022 02:30 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 16 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
निकोलस इवांस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कला की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर ब्रिटिश लेखक और पत्रकार रहे निकोलस इवांस का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी सामने आई है कि 9 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। निकोलस इवांस ने वैसे तो कई रचनाए की हैं लेकिन उन्हें 1995 में 'द हॉर्स विस्परर' लिखने के लिए जाना जाता है। इसकी 20 मिलियन प्रतियां छपवाईं गई थीं, जिसका तकरीबन 40 भाषाओं में अनुवाद किया गया था। उनकी इस कृति पर फिल्म भी बनाई गई है।
विज्ञापन
द हॉर्स विस्परर
निकोलस इवांस के द्वारा लिखी गई 'द हॉर्स विस्परर' पर 1998 में एक हॉलीवुड फिल्म बनाई गई। जिसे रॉबर्ट रेड फोर्ड द्वारा निर्देशित किया गया। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से थी कि एनी की बेटी ग्रेस और उसका घोड़ा एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं जो उसके दिमाग पर काफी गहरा असर डालता है। तब एनी कानाफूसी करने वाले टॉम एक घोड़े की मदद लेती है जो उसे संभलने में मदद करता है। 15 मई 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से भी सकारात्मक समीक्षा प्राप्त हुई थी और इस फिल्म ने दुनियाभर में तकरीबन 186 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
विज्ञापन
उपन्यासकार निकोलस इवांस न सिर्फ लेखक थे बल्कि वह 1970 में एक दशक तक पत्रकार के रूप में भी कार्य कर चुके थे। उन्होंने बेरुत युद्ध को बई कवर किया था। उन्होंने "मर्डर बाय द बुक," "एक्ट ऑफ बेट्रेयल," 'सीक्रेट वेपन' और .जस्ट लाइक ए वूमन" के लिए अपने पहले उपन्यास पर काम शुरू करने से पहले एक पटकथा लेखक और टेलीविजन निर्माता के रूप में काम किया।
विज्ञापन