फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Money Heist netflix unveils first look of season 5 and fans can not keep calm

मनी हाइस्ट: नेटफ्लिक्स ने साझा की सीजन 5 की पहली झलक, धमाकेदार होगी आखिरी डकैती

Fri, 04 Jun 2021 09:18 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 04 Jun 2021 09:18 PM IST
सार

  • नेटफ्लिक्स ने साझा की मनी हाइस्ट के पांचवे सीजन की पहली झलक
  • इस सीरीज के 4 सीजन अब तक मचा चुके हैं धमाल
  • आखिरी सीजन होगा मनी हाइस्ट 5, फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

विज्ञापन
Money Heist netflix unveils first look of season 5 and fans can not keep calm
मनी हाइस्ट( ला कासा डी पैपेल) - फोटो : Netflix

विस्तार

मनी हाइस्ट के पाचंवे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए नेटफ्लिक्स ने आखिरी सीजन की पहली झलक साझा की है। मनी हाइस्ट( ला कासा डी पैपेल) के फर्स्ट लुक की तस्वीर नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम पेज से साझा की गई है। इस तस्वीर में बैंक ऑफ स्पेन के अंदर और बाहर की अराजकता का खुलासा होता दिख रहा है। गुस्से से भरे हुए, हथियारों से लैस और बिना योजना के काम कर रहे गैंग को अब जीवित रहने के लिए अपने सबसे कठिन पक्ष को सामने लाना होगा।

विज्ञापन


मनी हाइस्ट नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल स्पैनिश सीरीज है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंच सीरीज 'लुपिन' के दिसंबर में रिलीज होने के पहले तक ये गैर अंग्रेजी भाषा की सबसे सफल सीरीज में से एक थी। ये सीरीज एक मिसफिट कॉन आर्टिस्ट के एक गैंग पर आधारित है जो 'प्रोफेसर' के मार्गदर्शन में स्पेन के बड़े बैंक्स को लुटने का काम करते हैं। इस सीरीज के 4 सीजन पहले ही नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा चुके हैं वहीं पांचवे सीजन की शूटिंग भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Netflix US (@netflix)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीरीज की शुरूआत स्पेनिश नेटवर्क एंटेना 3 से हुई थी जहां इसे हल्की-फुल्की प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज में जान फूंक दी और अब ये स्पेनिश बाजार से अब तक के सबसे बड़े शो में से एक है। स्ट्रीमर ने पिछले साल जुलाई में मनी हाइस्ट के आने वाले सीजन को हरी झंडी दी थी। अब पांचवे और आखिरी सीजन में बैंक ऑफ स्पेन में गैंग की चल रही डकैती का अंत दिखाया जाएगा।

इस सीरीज का निर्माण एलेक्स पीना ने किया है और वैंकूवर मीडिया ने इसका निर्माण किया है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होती है हिट हो गई थी। मनी हाइस्ट के पांचवे पार्ट में उर्सुला कोरबेरो, अल्वारो मोर्टे, इट्जियार इटुनो, पेड्रो अलोंसो, मिगुएल हेरान, जैम लोरेंटे, एस्तेर एसबो, एनरिक एर्स, डार्को पेरिक, होविक केचकेरियन नजर आएंगे। इनके साथ ही मिगुएल एंजेल सिल्वेस्ट्रे और स्पेनिश अकादमी पुरस्कार नामांकित पैट्रिक क्रिएडो को भी शामिल किया गया है। दिलचस्प है कि मनी हाइस्ट को दो वॉल्यूम में विभाजित किया गया है जो 3 सितंबर और 3 दिसंबर को रिलीज होगा। बता दें कि मनी हाइस्ट का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड 3 अप्रैल 2020 को रिलीज किया गया था जिसमें 8 एपिसोड थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed