फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Mission: Impossible Spider-Man sequels Doctor Strange in the Multiverse of Madness release delayed

कोरोना का असर: मिशन इम्पॉसिबल और स्पाइडर मैन के सीक्वल समेत इन फिल्मों की रिलीज डेट बढ़ी आगे

Sat, 25 Apr 2020 04:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 25 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Mission: Impossible Spider-Man sequels Doctor Strange in the Multiverse of Madness release delayed
फिल्मों की रिलीज डेट बढ़ी आगे - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस का पहला मामला 2019 के आखिर में चीन के वुहान शहर में पाया गया था। इसके बाद से ही वायरस ने पूरे विश्व में इस कदर अपना संक्रमण फैलाया कि लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद कई फिल्मों की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


अब टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल सीरीज के अगले दो भाग सात और आठ की रिलीज में देरी होगी। पैरामाउंट पिक्चर्स ने COVID-19 संकट के चलते नई डेटस पर रिलीज करने का फैसला किया है। इसके अलावा मार्वेल की 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' की अगली सीरीज जो अगले साल जुलाई महीने में रिलीज होने वाली थी अब अगले साल के आखिर में 5 नवंबर को रिलीज होगी। इसके साथ ही 'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स' के सीक्वल की रिलीज में भी देरी हो रही है।

विज्ञापन

Mission: Impossible Spider-Man sequels Doctor Strange in the Multiverse of Madness release delayed
James bond 007 No time to die car - फोटो : Social Media

इसी क्रम में डॉक्टर स्ट्रेंज की मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है। 2016 में आई बेनेडिक्ट कंबरबैच फिल्म की अगली मार्वेल सीक्वल को 25 मार्च, 2022 तक आगे बढ़ा दिया हैं। रिलीज की तारीख में यह बदलाव कोरोना की वजह से बताया जा रहा हैं।

इससे पहले मार्वेल स्टूडियोज की अगली फिल्म ब्लैक विडो की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई थी। अमेरिका में ब्लैक विडो जहां 1 मई को रिलीज होने वाली थी वहीं भारत में इसकी रिलीज की तारीख 30 अप्रैल थी लेकिन कोरोना के संक्रमण की वजह से स्कारलेट की यह फिल्म की रिलीज डेट आगे टाल दी गई है। हालांकि अभी अगली रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है। 

आपको बता दें नो टाइम टू डाई, अ क्वाइट प्लेस पार्ट -2 और मुलान जैसी हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट भी कोरोना वायरस की महामारी के कारण आगे बढ़ा दी गई है। कोरोना वायरस के कारण विभिन्न देशों में थिएटर आदि बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed