फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Mission Impossible Fallout actor Ving Rhames shared his experience on racism

टॉम क्रूज के को-स्टार का खुलासा- 'पुलिस ने मुझे मेरे ही घर में बंदूक की नोक पर कैद रखा'

Sun, 29 Jul 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Mission Impossible Fallout actor Ving Rhames shared his experience on racism
इन दिनों हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में टॉम क्रूज का शानदार एक्शन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में अफ्रीकी- अमेरिकी दिग्गज कलाकार विंग रहामेज भी मुख्य भूमिका में हैं।  'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' के रिलीज होने के बाद एक्टर विंग रहामेज ने अपने जिंदगी के एक बुरे अनुभव को फैंस के सामने शेयर किया है। 
विज्ञापन


'मिशन इंपॉसिबल' के पहले सीक्वल में लूथर स्टिकेल का किरदार निभाने वाले एक्टर विंग रहामेज ने अमेरिका के टीवी शो 'द क्ले केन शो' में खुलासा किया है कि किसी तरह से उन्हें अपने ही घर में नस्लवाद का शिकार होना पड़ा और पुलिस ने उन्हें बंदूक की नोक पर उन्हीं के घर में पकड़ा के रखा। विंग रहामेज ने इस बात का खुलासा तब किया जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी नस्लवाद का शिकार होना पड़ा है..??
विज्ञापन

 

Mission Impossible Fallout actor Ving Rhames shared his experience on racism
इस बात का जवाब देते हुए विंग रहामेज कहा- 'मुझे मेरे ही घर में नस्लवाद का शिकार होना पड़ा है। अपनी बात को विस्तार से बताते हुए विंग रहामेज कहते हैं-'एक दिन मैं अपने घर में टीवी देख रहा था। थोड़ी ही देर बाद कुछ लोगों ने मेेरे घर का मुख्य गेट खटखटाया। मैंने जैसी ही गेट खोला पुलिस की वर्दी में कुछ लोगों ने मुझ पर बंदूक तान दी और मुझे घुटने पर बैठा कर हाथ ऊपर करने को कहा। मैं उस समय हैरान हो गया और अपनी गलती पूछने लगा।' विंग रहामेज आगे कहते हैं- 'कुछ देर बार एक पुलिस ऑफिसर ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ महिला पड़ोसी ने 911 पर फोन करके शिकायत की है कि उनके घर में एक काला व्यक्ति घुस आया है।'

विंग रहामेज ने कहा- 'पुलिस ऑफिसर की यह बात सुनकर मैं हैरान रह गया।' वहीं पुलिस ने जब पड़ोसी शिकातयकर्ता महिला से इस बारे में पूछा तो उसने विंग रहामेज के सामने इस तरह की शिकायत करने से मना कर दिया। आपको बता दे कि विंग रहामेज के साथ यह घटना इस साल की शुरूआत में हुई थी। बता करें अमेरिका में एक्टर्स के साथ नस्लवाद की तो अकेले विंग रहामेज ही नहीं है जिन्हें नस्लवाद का शिकार होना पड़ा है। स्टर्लिंग ब्राउन और सेरेना विलियम्स जैसी कई स्टार हैं जिन्हें नस्लवाद का शिकार होना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed