{"_id":"6732b14a98fdb2bcf30779d8","slug":"mission-impossible-8-teaser-trailer-tom-cruise-teases-ethan-hunts-deadliest-mission-in-the-final-reckoning-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission Impossible 8: 'मिशन इम्पॉसिबल 8' का ट्रेलर रिलीज, टॉम क्रूज के फैंस हुए भावुक, इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Mission Impossible 8: 'मिशन इम्पॉसिबल 8' का ट्रेलर रिलीज, टॉम क्रूज के फैंस हुए भावुक, इस दिन होगी रिलीज
Tue, 12 Nov 2024 07:07 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 12 Nov 2024 07:07 AM IST
सार
'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' का ट्रेलर टॉम क्रूज की फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म का आखिरी पार्ट होने वाला है।
विज्ञापन
मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की आइकॉनिक फ्रेंचाइजी 'मिशन इम्पॉसिबल' की 8वीं फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, अब प्रशंसकों का यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि फिल्म का ट्रेलर अब सामने आ चुका है। इसके साथ ही फिल्म का नया टाइटल मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग है। यही नहीं, इसके साथ ही फिल्म को लेकर अब फिर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन
फैंस हुए इमोशनल
'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' का ट्रेलर टॉम क्रूज की फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म का आखिरी पार्ट होने वाला है। ट्रेलर जैसे ही सामने आया, फैंस इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। वहीं, टॉम क्रूज ने इस ट्रेलर में कुछ ऐसा बोल दिया, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया।
विज्ञापन
एक्शन से भरपूर है पूरा ट्रेलर
यही नहीं, ट्रेलर में साल 1969 में आई पहली ‘मिशन इंपॉसिबल’ के फुटेज को भी शामिल किया गया है। यही नहीं, इसके साथ ही ट्रेलर में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स को भी दिखाया गया है। ट्रेलर में टॉम कहते हैं, “हमारी जिंदगी किसी एक काम से जाहिर नहीं होती, जो चीजें हम चुनते हैं हमारी जिंदगी उन सब चीजों का एक जोड़ है। आप जो कुछ भी थे, आपने जो कुछ भी किया, वो यहां तक पहुंच चुका है।”
विज्ञापन
इन सितारों से सजी है फिल्म
टॉम के अलावा इस फिल्म में हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, वैनेसा किर्बी, पोम क्लेमेंटिफ, शे विघम् , एंजेला बैसेट , एसाई मोरालेस, हेनरी चेर्नी, हॉल्ट मैकक्लैन, निक ऑफरमैन और ग्रेग टार्जन डेविस शामिल हैं। हालांकि, लोगों को अगले साल तक फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा। 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका बजट लगभग 3300 करोड़ रुपये है।