फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Men In Black international trailer

'थोर' और 'वाल्किरी' की अब बनी इस फिल्म में जोड़ी, लंदन में निपटेंगे धरती के दुश्मनों से

Fri, 26 Apr 2019 06:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 26 Apr 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Men In Black international trailer
Men In Black - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'एवेंजर्स एंडगेम' देख चुके लोगों के लिए एक बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में थानोस से साथ लड़ते दिखे थोर और एसगार्ड के रक्षक दस्ते (वालकिरी) की वीरबाला यानी स्क्रैपर 142 एक साथ इसी गर्मियों में एक और फिल्म में दिखेंगे। ये फिल्म है 'मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल'। ये फिल्म 'मेन इन ब्लैक' सीरीज की रीबूट है।
विज्ञापन


मार्वेल स्टूडियोज ने ही हॉलीवुड में पहले देखी जा चुकी कहानियों को नए कलेवर में फिर से रिलीज करने का सिलसिला 2008 में रिलीज हुई 'इनक्रेडिबल हल्क' में शुरू किया था। इसके बाद 'जुरासिक पार्क' सीरीज का रीबूट बना और अब बारी 'मेन इन ब्लैक' की है। 'मेन इन ब्लैक' सीरीज एलियंस से धरती की रक्षा करने वाले एजेंट्स के बारे में हैं, इन एजेंट्स के किरदार पहले की फिल्मों में विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स करते रहे हैं।
विज्ञापन


मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल में यही कहानी दुनिया के दूसरे देशों तक जाने वाली है और 'मेन इन ब्लैक' संस्था के नए एजेंट्स बने हैं एवेंजर्स सीरीज में थोर का किरदार करते रहे क्रिस हेम्सवर्थ और एसगार्ड ग्रह की वालकिरी बनीं एम्मा थॉम्पसन। फिल्म के अब तक दो ट्रेलर आ चुके हैं औऱ दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे ट्रेलर में टेसा के किरदार के बारे में कई खुलासे हैं। उसके माता पिता की याददाश्त एक एलियन हमले के बाद खोने के बाद वह लापता हो जाती है और बरसों तक मेन इन ब्लैक संगठन की खोज करती हुई एक दिन इस दफ्तर पहुंच जाती है। वह मेन इन ब्लैक में काम शुरू करती है और उसे नाम मिलता है एजेंट एम। क्रिस हेम्सवर्थ के साथ वह लंदन में मची एलियंस की तबाही रोकने पहुंचती है। मेन इन ब्लैक सीरीज की पहली फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed