फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Matthew Seligman and guitar of former rock band The Soft Boys died in age 64 due to coronavirus complications

कोरोना वायरस ने एक और कलाकार को बनाया अपना शिकार, मशहूर संगीतकार मैथ्यू सेलिगमैन का निधन

Sun, 19 Apr 2020 10:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 19 Apr 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Matthew Seligman and guitar of former rock band The Soft Boys died in age 64 due to coronavirus complications
Matthew Seligman - फोटो : social media

अपने संगीत से लाखों दिलों की जीतने वाले मशहूर संगीतकार और गिटारिस्ट मैथ्यू सेलिगमैन का निधन हो गया है। उनकी उम्र 64 साल थी। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। मैथ्यू सेलिगमैन मशहूर रॉक बैंड द सोफ्ट ब्वॉयज और द थॉम्पसन ट्विन्स के सदस्य रह चुके थे। मैथ्यू के निधन की जानकारी उनके पूराने दोस्त और संगीतकार रोबिन हिचकॉक ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

विज्ञापन


रोबिन हिचकॉक ने मैथ्यू सेलिगमैन और अन्य दोस्तो की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उनके निधन पर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैं इस बात को लिख रहा हूं कि हमारे बीच अब मैथ्यू सेलिगमैन नहीं रहे। वह हमेशा के लिए सो गए हैं। इस दुनिया से हर किसी को जाना है लेकिन हमने ये नहीं सोचा था कि अचानक से मैथ्यू हमें छोड़कर चले जाएंगे।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मैथ्यू सेलिगमैन के पुराने बैंड सदस्य थॉमस डॉल्बी ने भी उनके निधन पर फेसबुक पर शोक प्रकट किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि, 'कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद मैथ्यू सेलिगमैन लंदन को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस भयानक खबर को सहन करना मेरे लिए मुश्किल है। मैंने उन्हें 40 साल तक एक दोस्त और एक साथी संगीतकार के रूप में प्यार किया है।'




गौरतलब है कि मैथ्यू सेलिगमैन ने साल 1985 में लाइव ऐड में दिवंगत संगीत आइकन डेविड बॉवी के साथ परफार्म किया था। वह द सोफ्ट ब्वॉयज बैंट का हिस्सा 70 के दशक में बने थे। इसके बाद वह आई केन ऑफ बीस (1979) से भी जुड़े। वह साल 1980 में रिलीज हुई सॉन्ग एलबम अंडरवाटर मूनलाइट का भी हिस्सा रहे। 

बात करें कोरोवा वायरस की तो इस वायरस ने दुनियाभर में अब तक लाखों लोगों अपना शिकार बना लिया है। वहीं करोड़ों लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से मराने वालों की हॉलीवुड सिनेमा से जुड़े कई दिग्गज कलाकार हैं। 



पढ़ें: मशहूर फिल्म निर्माता नोबुहिको ओबैयाशी और अभिनेता टिमी ब्राउन का निधन, शोक में इंडस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed