फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Matthew Perry Death investigation Friends star case took a new turn will many people be charged

Matthew Perry:'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी के मौत मामले ने लिया नया मोड़, कई लोगों पर लगेंगे आरोप?

Wed, 26 Jun 2024 07:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 26 Jun 2024 07:13 PM IST
सार

'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी ने पिछले साल अक्तूबर के महीने में दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, अब मामले की जांच ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके चलते कई लोगों पर आरोप लगने की संभावनीा है। 

विज्ञापन
Matthew Perry Death investigation Friends star case took a new turn will many people be charged
मैथ्यू पेरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी ने पिछले साल अक्तूबर के महीने में महज 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके असामयिक निधन ने उनके परिजनों समेत प्रशंसकों को तगड़ा झटका दिया। मैथ्यू पेरी की मौत का कारण केटामाइन का अत्यधिक इस्तेमाल बताया गया। हालांकि, अब यह मामला नया मोड़ लेता नजर आया है। कथित तौर पर कानून प्रवर्तन मानता है कि उनके असामयिक निधन के लिए कई लोग जिम्मेदार हैं। साथ ही उन पर जल्द ही आरोप भी लग सकते हैं।

विज्ञापन

मैथ्यू पेरी के निधन मामले ने लिया नया मोड़

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यू पेरी की मौत के आठ महीने बाद कानून प्रवर्तन मानता है कि इस मामले में कई लोग जिम्मेदार हैं और उन पर जल्द ही आरोप तय होंगे। साथ ही दावा किया गया है कि जांच अपने निष्कर्ष के करीब है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिकी अटॉर्नी का कार्यालय इस बारे में निर्णय करेगा कि आरोप लगाए जाएं या नहीं। वहीं, जब अटॉर्नी के कार्यालय से इस पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


Nivetha Thomas: निवेथा थॉमस की फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू' पर आया बड़ा अपडेट, इस फिल्म के साथ रिलीज होगा टीजर

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉट टब में मिला था अभिनेता का शव

जानकारी हो कि 'फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मैथ्यू पेरी 28 अक्तूबर, 2023 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। शव परीक्षण के मुताबिक, केटामाइन के ओवरडोज के चलते मैथ्यू पेरी की जान गई। इसी केटामाइन के चलते वह हॉट टब में डूब गए और उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया, मैथ्यू पेरी के शरीर को केटामाइन की अधिक मात्रा ने अत्यधिक उत्तेजित कर दिया होगा। इससे उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी होगी। आशंका है कि हॉट टब में फिसलने से पहले वह बेहोश हो गए होंगे।


Nawazuddin Siddiqui: धर्म के कारण नवाज ने बॉलीवुड में झेला भेदभाव? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सवाल ही नहीं...

केटामाइन के उपयोग ने ली जान!

मैथ्यू पेरी के मामले में दवा के सेवन की सटीक विधि पता नहीं चली थी। उनके पेट में दवा की थोड़ी मात्रा दिखाई दी थी। साथ ही उनके शरीर पर सुई का कोई निशान भी नहीं मिला था। यू.एस. ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, इसे डिसोसिएटिव एनेस्थेटिक हेलुसीनोजेन कहा जाता है। केटामाइन को इंजेक्ट किया जा सकता है, तरल पदार्थ के साथ मिलाया जा सकता है। साथ ही पाउडर के रूप में सूंघा जा सकता है या इसका धूम्रपान किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed