{"_id":"5997cbe34f1c1b62568b4880","slug":"matthew-perry-chandler-bing-from-friends-is-celebrating-his-48th-birthday-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया को 'चैंडलर बिंग' जैसा किरदार देने वाले मैथ्यू पेरी आज मना रहे हैं जन्मदिन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दुनिया को 'चैंडलर बिंग' जैसा किरदार देने वाले मैथ्यू पेरी आज मना रहे हैं जन्मदिन
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
मैथ्यू पेरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया को 'चैंडलर' जैसा किरदार देने वाले अमेरिकन एक्टर मैथ्यू पेरी का आज जन्मदिन है। मैथ्यू आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं।
मैथ्यू ने वैसे तो कई फिल्मों और सीरियलों में काम किया है लेकिन उन्हें पहचान मिली टीवी सीरियल 'फ्रेंड्स' से। 6 दोस्तों की जिंदगी को दिखाता ये सीरियल साल 1994 में शुरू हुआ था और 2004 में खत्म हुआ। 10 सीजन वाले इस सीरियल में मैथ्यू ने 'चैंडलर बिंग' का किरदार निभाया था जो टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर किरदारों में से एक है।
कौन है चैंडलर?
'चैंडलर बिंग वो है जिसका बचपन अपने माता-पिता के अलगाव में खो गया। अब वो मैनहट्टन में अपने दोस्तों के साथ रहता है। उसके लिए यही उसकी जिंदगी है। चैंडलर क्या करता है ये कोई नहीं जानता, हां सबको इतना जरूर मालूम है कि उसके पास बहुत पैसे हैं। चैंडलर अकेला है। उसे प्यार की तलाश है लेकिन कमिटमेंट से डरता है। जब वो नर्वस होता है तो जोक करता है। अपने बेस्ट फ्रेंड की बहन से प्यार कर बैठता है और उससे शादी करता है।
विज्ञापन
चैंडलर वो है जो रोने से नहीं घबराता। जिसे ये स्वीकारने में कोई परेशानी नहीं है कि उसकी पत्नी उससे ज्यादा मजबूत है। अपने रूममेट का खर्चा वो बिना जताए उठाता है। दोस्तों के लिए वो कुछ भी कर सकता है।' मैथ्यू ने इस किरदार को निभाया नहीं है, बल्कि जिया है।
मैथ्यू को अपने किरदार के लिए कई अवॉर्ड शो में नॉमिनेश्नस भी मिले। सीरियल को खत्म हुए 13 साल हो चुके हैं लेकिन दुनिया में इस सीरियल के दीवानें आज भी मौजूद हैं।
मैथ्यू अमेरिका में पैदा हुए थे लेकिन उनके पास कनाडा की नागरिकता भी है। मैथ्यू कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।