फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Studios Black Widow Release Date Postponed To May 2021 Other Marvel Movies Too

'ब्लैक विडो' की रिलीज डेट फिर आगे खिसकी, 2021 में इस महीने होगी रिलीज

Thu, 24 Sep 2020 03:14 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 24 Sep 2020 03:14 AM IST
सार

  • 'ब्लैक विडो' की रिलीज डेट बढ़ी आगे।
  • 2021 में होगी रिलीज।
  • मार्वेल स्टूडियोज की बाकी फिल्मों पर भी पड़ा असर।

विज्ञापन
Marvel Studios Black Widow Release Date Postponed To May 2021 Other Marvel Movies Too
ब्लैक विडो - फोटो : Twitter

विस्तार

कोरोना वायरस का असर बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह पर ही देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस ने साल 2019 के आखिर में सबसे पहले दस्तक दी थी। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद मार्वेल स्टूडियोज की आगामी फिल्म ब्लैक विडो की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई थी। ये फिल्म नवंबर 2020 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब एक बार फिर से इस फिल्म की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्वेल स्टूडियोज की आगामी फिल्म 'ब्लैक विडो' जो 6 नवंबर 2020 को रिलीज होने वाली थी। अब इसकी रिलीज डेट एक बार फिर से आगे बढ़ी दी गई है। अब ये फिल्म 7 मई 2021 को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की वजह कोरोना वायरस है।
विज्ञापन


ब्लैक विडो को मार्वेल ने भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज करने की तैयारी की है। इसी साल मार्च में फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में नताशा रामानोफ यानी ब्लैक विडो का किरदार काफी रहस्यमयी रहा है। एमसीयू के दर्शक हमेशा ये जानने को उत्सुक रहे हैं कि आखिर ये रूसी योद्धा अमेरिका कैसे पहुंची और कैसे एक एवेंजर बन गई। ब्लैक विडो इसी रहस्य से पर्दा उठाने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मार्वेल्स की बाकी भी सारी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। सलमा हयेक और एंजेलीना जॉली स्टारर फिल्म एटरनल्स की रिलीज डेट भी आगे बढ़कर 5 नवंबर 2021 की हो गई है। इसके साथ ही स्पाइडर मैन सीरीज की आगामी फिल्म जो नवंबर 2021 में रिलीज होने वाली थी उसकी तारीख आगे बढ़कर अब दिसंबर 2021 कर दी गई है।

पढ़ें: अक्षय के प्रोडक्शन हाउस की ये फिल्म हटी बॉक्स ऑफिस की लाइन से, सीधे ओटीटी पर होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed