{"_id":"970ab256-93ab-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"martin-says-i-want-murder-justin-bieber","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवर की हत्या करना चाहते हैं मार्टिन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बीवर की हत्या करना चाहते हैं मार्टिन
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Sat, 23 Mar 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के जुर्म में सजा काट रहे डाना मार्टिन का कहना है कि वह गायक जस्टिन बीवर की हत्या करना चाहते हैं, इसके लिए वह बस मौके का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मार्टिन ने कहा, "मैं बीवर को मारना चाहता हूं, क्योंकि वह बदल गया है, उसने मुझे नाराज कर दिया है।"
उन्होंने कहा कि उनके जेल में रहने के बावजूद भी बीवर की हत्या करने की योजना तैयार है। बस उसे एक मौका चाहिए।
जेल के अन्दर मार्टिन ने बीवर का एक चित्र बनाया है, जिसमें उन्होंने गंजे बीवर को एक बछड़े की सवारी करते हुए दिखाया है।
किशोरी की हत्या करने से पूर्व हुई मार्टिन और उसके साथियों के बीच बातचीत की पूरी जानकारी को हाल ही में सार्वजनिक किया गया था।