फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   M M Keeravani got a big gift from Oscars Richard Carpenter performs song for RRR team

M M Keeravani : एम एम कीरावनी को मिला 'ऑस्कर' से बड़ा सम्मान, भावुक कंपोजर के छलके आंसू

Thu, 16 Mar 2023 01:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 16 Mar 2023 01:49 PM IST
सार

एम एम कीरावनी को 'ऑस्कर' से बड़ा सम्मान मिला है। इसे फैंस के साथ साझा करते हुए कीरावनी भावुक हो उठे हैं। 
 

विज्ञापन
M M Keeravani got a big gift from Oscars Richard Carpenter performs song for RRR team
एम एम कीरावनी को मिला 'ऑस्कर' से बड़ा सम्मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर 2023 में 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का खिताब जीतकर विदेश में भारत की प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। गाने की जीत पर इसके कंपोजर एम एम कीरावनी स्टेज पर पहुंचे और सम्मान को हासिल किया। कीरावनी ने स्टेज पर इस अवॉर्ड को गाना गाते हुए लिया और सबका आभार व्यक्त किया। वहीं, अब कीरावनी ने यूनिवर्स से मिले सबसे बड़े तोहफे की झलक दिखाई है। हालांकि, ये तोहफा ऑस्कर अवॉर्ड नहीं बल्कि कुछ और ही है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

एम एम कीरावनी को मिला 'ऑस्कर' से बड़ा सम्मान

गौरतलब हो कि 'ऑस्कर अवॉर्ड 2023' हासिल कर कंपोजर एम एम कीरावनी ने स्टेज पर रिचर्ड कारपेंटर का जिक्र किया था। कीरावनी ने अपनी स्पीच में कहा था,'थैंक यू अकादमी। मैं कारपेंटर को सुनकर बड़ा हुआ और आज मैं यहां हूं। मेरी, राजामौली और मेरी फैमिली की सिर्फ एक ही इच्छा थी। वो ये कि RRR को इंडिया का हर गौरव प्राप्त करके हमें टॉप ऑफ द वर्ल्ड पर पहुंचाना है। आप सबका भी ढेर सारा शुक्रिया।'

M M Keeravani got a big gift from Oscars Richard Carpenter performs song for RRR team
एम एम कीरावनी को एक और उपहार - फोटो : सोशल मीडिया

रिचर्ड कारपेंटर के तोहफे से भावुक हुए एम एम कीरावनी

एम एम कीरावनी की बात रिचर्ड कारपेंटर तक पहुंच गई है। कारपेंटर ने 'आरआरआर' की टीम और एम एम कीरावनी को शुभकामना देते हुए एक परफॉर्मेंस दी है, जिसे देख कीरावनी फूले नहीं समाए हैं। कारपेंटर के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा,'यह कुछ ऐसा है जिसकी मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। खुशी से आंसू छलक पड़े। ब्रह्मांड से सबसे अद्भुत उपहार।'

M M Keeravani got a big gift from Oscars Richard Carpenter performs song for RRR team
एस एस राजामौली ने भी जताई खुशी - फोटो : सोशल मीडिया

एस एस राजामौली ने भी जताई खुशी 

'आरआरआर' फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजमौली ने भी रिचर्ड के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा,'सर रिचर्ड कारपेंटर, इस पूरे ऑस्कर अभियान के दौरान मेरे भाई ने एक शांत संयम बनाए रखा, चाहे वह जीतने से पहले हो या बाद में, उन्होंने अपनी भावनाओं को नहीं आने दिया। लेकिन जिस क्षण उसने यह देखा, वह अपने आंसुओं को नियंत्रित नहीं कर सका। हमारे परिवार के लिए सबसे यादगार पल। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'

रिचर्ड कारपेंटर ने टीम को ऐसे दी बधाई

रिचर्ड कारपेंटर ने 'आरआरआर' की टीम को शुभकामना देते हुए बकायदा पोस्ट किया है। गाना गाते हुए वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'एम एम कीरावनी और चंद्रबोस के लिए...बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए आपकी जीत पर हार्दिक बधाई।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Richard Carpenter (@richardcarpenterofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed