'द फ्लैश' अभिनेता लोगन विलियम्स का 16 साल की उम्र में निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता लोगन विलियम्स ने 16 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लोगन विलियम्स के निधन पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही तमाम सितारे श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अभिनेता की मां ने इस बात की पुष्टि की है कि गुरुवार को लोगन ने आखिरी सांस ली।
बता दें कि लोगन ने हॉलीवुड के सुपरहिट सुपरहीरो टीवी शो 'द फ्लैश' के मुख्य किरदार बैरी एलन के बचपन का किरदार निभाया था। इस खबर के साथ ही द फ्लैश की स्टारकास्ट लोगन को सोशल मीडिया पर याद कर रही है। 'द फ्लैश' में बैरी एलन का मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता ग्रैंट गस्टिन ने भी लोगन को सोशल मीडिया पर याद किया है। गस्टिन ने अपने पोस्ट में बताया है कि मैं न सिर्फ लोगन के टैलेंट से बल्कि उनके प्रोफेशनलिस्म से भी काफी इम्प्रेस रहता था। इस दुखद खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Grant Gustin (@grantgust) on
इसके साथ ही द फ्लैश की बाकी कास्ट ने भी लोगन को सोशल मीडिया पर याद करते हुए अपने दिल की बात लिखी।
Heartsick to learn of Logan Williams’ death at 16. He was 100% committed to playing young Barry Allen, and we missed him once we moved past that part of the story. Love and compassion to Logan’s family and friends in your grief. pic.twitter.com/lOlUyxJtIC
— John Wesley Shipp (@JohnWesleyShipp) April 3, 2020